फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर हुई वर्णिका कांड जैसी घटना, अभी भी सड़कों पर सुरक्षित नहीं लड़कियां

Tue, 10 Oct 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
ट्राईसिटी की सड़कों पर लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। रविवार देर रात फिर वर्णिका जैसी वारदात दोहराई गई। पंचकूला सेक्टर 23 स्थित नार्थ पार्क होटल से देर रात पार्टी करके अपने दो भाइयों के साथ लौट रहीं कार सवार चार युवतियों का दो बाइक सवारों ने रास्ता रोका और डराने के लिए हवाई फायर भी किया।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने पिछली घटनाओं से भी कोई सबक नहीं सीखा। सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप यह भी है कि पीसीआर कर्मचारियों ने भी युवतियों की मदद नहीं की। पुलिस ने इस घटना के बाद चंडीमंदिर थाना में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस ने बताया कि मोहाली निवासी मुनीष मन्हास की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ जबरन रास्ता रोकने, मारपीट और हवाई फायर करने का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। लेकिन घटना के अगले दिन भी इस मामले के आरोपियों का पुलिस को सुराग नहीं मिल सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : Demo Pic
पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि करवा चौथ की रात होटल में पूल पार्टी रखी गई थी। पार्टी देर रात एक बजे तक चली। पार्टी में आए मोहाली के मुनीष ने पुलिस को बताया कि पार्टी के बाद वह बहन और उनकी सहेलियां व उनके 14 वर्षीय भाई कार में सवार होकर होटल से जैसे ही रवाना हुए।

इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार को रोकने को कहा। कार के रुकते ही शराब के नशे में धुत युवकों ने युवतियों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर मारपीट की। इस दौरान एक हवाई फायर भी कर दिया। मुनीष और उसके छोटे भाई के साथ दोनों युवकों ने मारपीट की, जिसे देखकर वहां मौजूद युवतियां भी घबरा गईं। घटना के बाद युवतियों ने मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन किसी ने मदद नहीं की।

युवती ने आरोप लगाया युवक शराब के नशे में पूरी तरह धुत थे। उनमें से एक ने उनकी कार का शीशा तोड़ कर उनका कार में अगवा करने की भी कोशिश की। मुनीष ने पुलिस को बताया कि एक युवती ने घबराहट में पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी लेकिन तब भी किसी ने उनकी मदद नहीं की। पुलिस आयुक्त एएस चावला ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें