फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे पर मंत्री का एक्शन: कैप्टन के सिसवां फार्म के पास 29 एकड़ पंचायत की भूमि खाली कराई, सिद्धू ने की तारीफ

Thu, 28 Apr 2022 09:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंचायत मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार बनते ही पहले महीने में यह बड़ी कार्रवाई की गई और एसएएस नगर जिले की यह बेशकीमती जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया।
विज्ञापन
पंचायत जमीन पर कब्जा लेते वक्त राजस्व अभिलेख को दिखाते मंत्री कुलदीप धालीवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने राज्य भर में पंचायती जमीनों से अवैध कब्जे हटाने की शुरुआत गुरुवार को मोहाली कर दी है। शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिसवां फार्म हाउस के पास करोड़ों रुपये की 29 एकड़ पंचायत जमीन कब्जा मुक्त कराई। उधर, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने इस कार्रवाई की सराहना की।

विज्ञापन


ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री, राजस्व विभाग और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्जा लेने की कार्रवाई की गई। मंत्री धालीवाल ने बताया कि बिक्रम सिंह नाम के व्यक्ति ने 2007 से इस जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। एसएएस नगर के कलेक्टर ने इस जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए 2014 में आदेश जारी किया था लेकिन कुछ कानूनी अड़चनों के चलते विभाग के अधिकारी और पंचायत यह कब्जा छुड़ा नहीं सके थे। 
 

पंचायत मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार बनते ही पहले महीने में यह बड़ी कार्रवाई की गई और एसएएस नगर जिले की यह बेशकीमती जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया। कुलदीप धालीवाल ने कहा कि आज पंचायती जमीनों से अवैध कब्जे छुड़ाने की मुहिम की शुरुआत हो गई है और 31 मई तक 5000 एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटाया जाएगा। 
विज्ञापन


Koo App

AAP government launches exercise to remove illegal occupation of panchayat lands Started by releasing 29 acres of Panchayat land of village Abhipur of Mohali The target is to clear 5,000 acres of land under illegal occupation by May 31 #AAPPunjab #cmbhagwantmaan #BhagwantMann #mlaharpalsinghcheema #HarpalSinghCheemaOO

View attached media content

- Advocate Harpal Singh Cheema (@HarpalcheemaMLA) 29 Apr 2022



इसके उपरांत हर महीने लक्ष्य निर्धारित कर अवैध कब्जा हटाने की मुहिम जारी रहेगी। उन्होंने जस्टिस कुलदीप सिंह द्वारा अवैध कब्जों वाली रिपोर्ट के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि जल्द ही इस रिपोर्ट की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की सभी पंचायती जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के लिए प्रतिबद्ध है और बिना किसी भेदभाव के यह कब्जे हटाए जाएंगे और पंचायतों की जमीन पंचायतों को सौंपी जाएंगी। चाहे कोई रसूखदार हो या साधारण व्यक्ति, किसी का भी अवैध कब्जा नहीं रहेगा।

सिद्धू ने ट्वीट कर कार्रवाई को सराहा
नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा- सिसवां गांव में पंजाब की 29 एकड़ जमीन पर कब्जा करने पर पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल जी को मेरी प्रशंसा... पंजाब के लिए यही आगे का रास्ता है... उम्मीद है कि यह 29 जल्द ही 29000 में बदल जाएगा... यहां तक कि अवैध और भ्रष्ट कब्जाधारियों की संपत्ति को भी जब्त करें, कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कौन हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें