सूत्रों के हवाले से बड़ा सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पता चला है पाक खूफिया एजेंसी आईएसआई भारतीय रेल कर्मियों को कॉल कर रही है, ताकि वह ट्रेनों के जरिये सेना की विभिन्न स्टेशनों व शहर में होने वाली मूवमेंट जानने के लिए रेल कर्मियों को कॉल कर रही हैं।
कुछ दिनों से कई रेल कर्मियों को पाकिस्तान से मोबाइल फोन पर कॉल की जा रही हैं। कुछ वर्ष पहले खुफिया एजेंसियों ने सेना के एमईएस विभाग में प्लंबर के पद पर तैनात लगभग चार लोगों को फौज की खुफिया जानकारी आईएसआई को देते हुए काबू किया था।
इस नंबर से आ रही कर्मियों को कॉल
रेल कर्मियों के पास रेलवे की ओर से दिए गए मोबाइल फोन नंबर हैं। रेल कर्मियों ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर कुछ दिनों से पाकिस्तान से नंबर 0923084485221 से कॉल आ रही है।
उन्होंने जब इस कॉल पर बातचीत की तो उन्हें पता चला कि ये नंबर पाकिस्तान का है। इस पर उन्होंने डर के मारे स्विच ऑफ कर दिया। इससे पहले भी पाकिस्तान से रेल कर्मियों के मोबाइल पर फोन आते रहे हैं। इस संबंध में रेल कर्मियों ने अपने अधिकारियों को सूचित भी किया था।
फिरोजपुर में रेल डिवीजन का कंट्रोल रूम
सूत्रों के मुताबिक रेलवे के जरिये सेना की प्रत्येक जगह मूवमेंट होती है। इसलिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई रेलकर्मियों को फोन कर अपने जाल में फंसाने में लगी है। ताकि उन्हें सेना की उन गतिविधियों के बारे में पता चल जाए कि कौन सी बटालियन कहां जा रही है।
उल्लेखनीय है कि रेल डिवीजन फिरोजपुर का कंट्रोल रूप फिरोजपुर में है। सेना को स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए कंट्रोल रूम के अधिकारियों से अनुमति लेनी होती है। सूत्रों के मुताबिक कई वर्ष पहले रेलवे के ऑपरेटिंग विभाग से स्पेशल मूवमेंट की बात लीक होने पर सेना ने अपनी योजना बदली थी।