फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नापाक हरकत: डेरा बाबा नानक में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, फायरिंग कर बीएसएफ ने खदेड़ा, पठानकोट में सर्च ऑपरेशन

Fri, 16 Jul 2021 08:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर/पठानकोट (पंजाब)

सार

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के बाद अब पंजाब के डेरा बाबा नानक में पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। मुस्तैद सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तत्काल फायरिंग कर ड्रोन को खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस और बीएसएफ ने इलाके में सर्च अभियान भी चलाया। 
विज्ञापन
पठानकोट में उज्ज नदी के किनारे सर्च ऑपरेशन चलाते पुलिस और घातक कमांडो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के डेरा बाबा नानक में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सीमा सुरक्षा बल की (बीएसएफ) 10 बटालियन के जवानों को पाकिस्तानी ड्रोन आता दिखाई दिया। इस पर तुरंत हरकत में आकर जवानों ने चार राउंड फायरिंग कर उसे खदेड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े चार बजे बीओपी-डीबीएन रोड पर पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसने की कोशिश की।

विज्ञापन


ड्रोन की तेज आवाज सुन बीएसएफ 10 बटालियन के जवान तुरंत हरकत में आए और ड्रोन पर चार राउंड फायरिंग की। ड्रोन तुरंत पाकिस्तान लौट गया। इसके बाद डेरा बाबा नानक पुलिस और बीएसएफ ने सर्च अभियान भी चलाया।

पठानकोट में चलाया सर्च ऑपेशन
उधर, भारत-पाक सीमा से सटे पठानकोट के बमियाल सेक्टर के गांवों में शुक्रवार को पंजाब पुलिस और घातक कमांडो दस्ते ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सीमावर्ती गांव पिंडी, परोली और बमियाल में पाकिस्तान की सीमा से कुछ दूरी पर बहने वाली उज्ज नदी के आसपास के इलाकों को खंगाला गया। 
विज्ञापन


डीएसपी ऑपरेशन सुखजिंदर सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस सर्च ऑपरेशन में पुलिस थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी प्रीतम सिंह, पुलिस चौकी बमियाल के प्रभारी तरसेम सिंह व इंस्पेक्टर ऑपरेशन राजेश कुमार भी पहुंचे और चप्पा-चप्पा खंगाला। हालांकि, इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 

नदी के किनारों को बेहद सावधानी और गहनता से खंगाला गया। वहीं, गुज्जरों के डेरे पर उनके आईडी प्रूफ जांचे गए। इस दौरान क्षेत्र के लोगों से अपील की गई कि कहीं पर भी कुछ संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति दिखाई देता है तो पुलिस को सूचित करें। बता दें कि भारत-पाक सीमा के करीब बहने वाली उज्ज नदी हाल ही में उफान पर थी। लिहाजा पाकिस्तान की ओर से असामाजिक गतिविधियों को अंजाम देने की आशंका बनी रहती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में पुलिस ने खराब मौसम के दौरान सीमा क्षेत्र पर विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया जाता है। हालांकि, अभी तक यहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस चौकी बमियाल के प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि सर्च ऑपरेशन रुटीन के तहत चलाया गया था जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें