फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शून्य अंक लाने वालों की जगह डिप्लोमा के छात्रों को मिले दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीसीईटी डिग्री विंग की खाली सीटों पर डिप्लोमा के छात्रों को दाखिला देने का मुद्दा फिर गरमा गया है। डिप्लोमा के विद्यार्थियों ने यूटी प्रशासक को पत्र दिया है। कहा है कि जेईई परीक्षा में शून्य पर्सेंटाइल लाने वालों को भी दाखिला डिग्री विंग में मिल रहा है। ऐसे में संस्थान की प्रतिष्ठा बचाने के लिए डिप्लोमा विंग के छात्रों को दाखिला दिलाया जाए।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा है कि अब तक डिग्री विंग की खाली सीटों पर डिप्लोमा के विद्यार्थियों को दाखिला मिलता रहा है। लगभग 22 सीटें इन विद्यार्थियों से भरी जा रही थीं। एक ही संस्थान होने के कारण छात्रों को लाभ मिल रहा था, लेकिन अब डिग्री विंग ने आदेश जारी कर दिए कि जेईई के विद्यार्थियों से ही खाली सीटें भरी जाएंगी, जबकि जेईई में शून्य अंक लाने वालों के दाखिले यहां हुए हैं। ऐसे में संस्थान की गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए डिप्लोमा के विद्यार्थियों को खाली सीटों पर दाखिला दिलाया जाए। इसके अलावा अन्य बातें भी उन्होंने पत्र में प्रशासक को लिखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें