फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: दो भारतीय कैदियों को पाकिस्तान ने किया रिहा, अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पहुंचे वतन

Tue, 14 Feb 2023 10:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

दोनों कैदियों की इमिग्रेशन व कस्टम क्लीयरेंस के बाद अमृतसर जिला प्रशासन को सौंप दिया गया। इन दोनों कैदियों को रात्रि रेड क्रास सोसायटी की देखरेख में रखा जाएगा और बुधवार सुबह इन्हें घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
रिहा भारतीय कैदी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान सरकार ने दो भारतीय कैदियों को मंगलवार शाम को रिहा कर दिया है। इन दोनों कैदियों की सजा पूरी हो गई थी। इसके बाद पड़ोसी देश ने उनको वाघा-अटारी सीमा से भारत के हवाले किया।

विज्ञापन


भारत सरकार के प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि पाकिस्तानी के डीएसआर फैजस और पाक रेंजर्स ने दोनों भारतीय कैदियों को बीएसएफ की 144 बटालियन के एसी नीरज जाटव को सौंपा। रिहा कैदियों में राजू पुत्र लक्ष्मण गांव एधावरी, जिला खंडवा मध्य प्रदेश और गैंबरा राम पुत्र जम्मू राम निवासी गांव कुमार का टिब्बा, जिला बाड़मेड़, राजस्थान है।

दोनों कैदियों की इमिग्रेशन व कस्टम क्लीयरेंस के बाद अमृतसर जिला प्रशासन को सौंप दिया गया। इन दोनों कैदियों को रात्रि रेड क्रास सोसायटी की देखरेख में रखा जाएगा और बुधवार सुबह इन्हें घर भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें