फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर पहुंचे राज्यपाल: बोले- भारत से सीधे युद्ध नहीं लड़ सकता पाकिस्तान, इसलिए नशे को हथियार बना रहा

Fri, 13 Oct 2023 05:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

राज्यपाल ने कहा कि सीमावर्ती गांवों के लोगों से अपील की है कि अगर उनके गांव में कोई नशे का आदी है तो उसका इलाज करवाएं और अगर कोई नशा बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस तो अपना काम कर ही रही है। अगर सीमावर्ती गांवों में बनी रक्षा समितियां भी सतर्क हो जाएं तो समाज के दुश्मनों की पहचान आसानी से की जा सकती है। 
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य के युवाओं को नशे को जड़ से खत्म करने में अग्रणी बनकर सरकार और सुरक्षा बलों का समर्थन करने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से पंजाब इस युद्ध में विजयी होगा और पंजाब की बहादुर जनता एक बार फिर देश की दुश्मन ताकतों को करारा जवाब देगी।

विज्ञापन


राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित शुक्रवार को गुरदासपुर के कलानौर के पास सीमावर्ती गांवों के पंचों-सरपंचों, गण्यमान्यों और ग्राम रक्षा समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर रहे थे। उनके साथ पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा, डेरा बाबा नानक के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा, डीजीपी गौरव यादव, राज्यपाल के एसीएस शिव प्रसाद, प्रमुख सचिव वित्त अजोय सिन्हा, नरेन्द्र भार्गव, डीआईजी बॉर्डर रेंज, डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल, एसएसपी हरीश ओम प्रकाश दायमा और एसएसपी बटाला अश्वनी गोटियाल भी मौजूद रहे।

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि पड़ोसी देश हमें कमजोर करने की चाल चल रहा है लेकिन पाकिस्तान के इन नापाक इरादों को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब इस सच्चाई को स्वीकार कर चुका है कि वह भारत से सीधे युद्ध नहीं लड़ सकता, इसलिए वह नशे को हथियार बना रहा है। अगर लोग भी सरकार और सुरक्षा बलों के साथ मिलकर काम करें तो हम पाकिस्तान को इस गुप्त युद्ध में आसानी से हरा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें

राज्यपाल ने कहा कि सीमावर्ती गांवों के लोगों से अपील की है कि अगर उनके गांव में कोई नशे का आदी है तो उसका इलाज करवाएं और अगर कोई नशा बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस तो अपना काम कर ही रही है। अगर सीमावर्ती गांवों में बनी रक्षा समितियां भी सतर्क हो जाएं तो समाज के दुश्मनों की पहचान आसानी से की जा सकती है। 

उन्होंने पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा से कहा कि राज्य के अन्य जिलों में भी ग्राम रक्षा समितियां गठित की जाएं। उन्होंने पंजाब की समृद्ध विरासत और बलिदान के इतिहास को भी याद किया। उन्होंने गांव चौड़ा कलां की ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों शमशेर सिंह, गुरजीत सिंह, दलेर सिंह और मंजीत सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया, जिन्होंने नशा तस्कर को पकड़ने और 12 किलो 800 ग्राम हेरोइन बरामद करने में पुलिस और बीएसएफ की मदद की है।

मिशन आबाद शिविर का निरीक्षण किया

इससे पहले राज्यपाल बनवारी लाल पुराहित ने अधिकारियों के साथ सरकारी हाई स्कूल नाड़ांवाली में 'सरकार तुहाडे द्वार' कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मिशन आबाद शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लाभार्थियों को दी गई सेवाओं के प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इससे पहले समारोह में पहुंचने पर पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने उनका स्वागत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें