फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मश्री पहलवान गूंगा की चेतावनी: पुरानी नीति से राशि और नौकरी नहीं मिली तो पीएम आवास पर देंगे धरना

Tue, 23 Nov 2021 06:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पहलवान वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा दोबारा से खेल निदेशक से मिलने पहुंचे। उनकी मांग है कि पुरानी नीति से राशि और नौकरी दी जाए। जबकि विभाग ने कहा कि नई पॉलिसी से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
गूंगा पहलवान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पद्मश्री से सम्मानित पहलवान वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा ने चेताया है कि अगर उसे पुरानी 2016-17 की खेल पॉलिसी के मुताबिक कैश अवॉर्ड और नौकरी नहीं दी गई तो वह पीएम आवास पर धरना देगा। पहलवान का कहना है कि विभाग बार-बार उसे आश्वासन दे रहा है, लेकिन समाधान नहीं कर रहा है। 

विज्ञापन


सोमवार को गूंगा पहलवान ने फिर से चंडीगढ़ में खेल निदेशक पंकज नैन से मुलाकात की। पहलवान ने मांग कि उसे वर्ष 2016-17 के केश अवॉर्ड और नौकरी दी जाए। खेल निदेशक ने पैरा खिलाड़ियों की पॉलिसी के आधार पर विभाग में नौकरी देने का आश्वासन दिया, जिसे गूंगा पहलवान ने नकार दिया।

गूंगा पहलवान के भाई रामवीर का कहना है कि विभाग 2016-17 का केश अवॉर्ड और नौकरी देने का राजी नहीं है। विभाग की ओर से आश्वासन दिया जा रहा है कि नई खेल पॉलिसी के तहत विभाग में सीनियर कोच बना सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा: कृष्ण भक्त आईपीएस भारती अरोड़ा ने दोबारा मांगी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, गृह मंत्री विज ने सीएम को भेजी फाइल

गूंगा के भाई ने बताया कि अब उनके पास पीएम आवास पर धरना देने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। पहले भी गूंगा पहलवान अवॉर्ड के साथ दिल्ली में हरियाणा भवन के सामने धरने पर बैठ गया था और सीएम के आश्वासन पर उठा था। 
विज्ञापन


वहीं खेल निदेशक आईपीएस पंकज नैन का कहना है कि गूंगा पहलवान को पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों की तर्ज नौकरी देने का आश्वासन दिया गया है। इसके साथ ही केश आवार्ड को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार कमेटी गठित की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें