फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में थार हादसे का शिकार: हरियाणा के युवक की मौके पर मौत, ओवरस्पीड थी कार, आईटी पार्क में हुआ हादसा

Sun, 14 Jul 2024 08:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में तेज रफ्तार थार हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी चला रहा हरियाणा के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त थार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शनिवार की देर रात को आईटी पार्क में एक तेज रफ्तार थार हादसे का शिकार हो गई, जिससे थार सवार युवक की मौत हो गई। गाड़ी की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि चालक कंट्रोल खो बैठा और  गाड़ी अनियंत्रित होकर दीवार में टकरा गई। थार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान निखिल 23 वर्षीय निवासी पानीपत हरियाणा के रूप में हुई। आईटी पार्क थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


मृतक निखिल आईटी पार्क स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिनों से वह वर्क फ्रॉम होम कर रहा था। वह यहीं किराए के मकान में अकेला रहता था। शनिवार की रात को करीब साढ़े 9 बजे युवक फूड चौक से थार गाड़ी में निकला था। इस दौरान जब वह आईटी पार्क में स्थित एयरटेल कंपनी आफिस के पीछे पहुंचा तो उसकी गाड़ी की स्पीड बहुत ज्यादा थी। युवक ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का भी इस्तेमाल, जिस कारण मोड़ काटने के समय युवक से गाड़ी की स्पीड कंट्रोल नहीं हुई और थार एयरटेल आफिस के पीछे बनी दीवार में जा टकराई। 


आईटी पार्क थाना पुलिस एसएचओ जुल्दान सिंह ने बताया कि थार की स्पीड अधिक होने के कारण चालक युवक से गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई और दीवार से टकरा गई। चालक युवक की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस उसके शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें