सीएम मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव ने कहा कि जमीन घोटाले मामले में रॉबर्ट वाड्रा को अभी तक क्लीन चिट नहीं मिली है। जांच एजेंसी अपना काम कर रही है। जांच जारी है। कांग्रेस झूठी अफवाह फैला रही है। जांच पूरी होने के बाद हम आपको बताएंगे।
डीएलएफ लैंड डील मामले में किसी नियम के उल्लंघन न होने की खबरों पर हरियाणा सरकार का पक्ष सामने आया है। सीएम मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव ने कहा कि जमीन घोटाले मामले में रॉबर्ट वाड्रा को अभी तक क्लीन चिट नहीं मिली है। जांच एजेंसी अपना काम कर रही है। जांच जारी है। कांग्रेस झूठी अफवाह फैला रही है। जांच पूरी होने के बाद हम आपको बताएंगे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम ओपी चौटाला को क्लीन चिट पर यादव ने कहा कि हम यह नहीं कह रहे हैं कि घोटाला नहीं हुआ। लेकिन हमें घोटाले में पूर्व सीएम ओपी चौटाला की संलिप्तता नहीं मिली है।