फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी बिजली पर विपक्ष का निशाना: भाजपा बोली- पंजाबियों से सरकार का नया धोखा, शिअद ने की दरें वापस लेने की मांग

Mon, 15 May 2023 06:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने पंजाब सरकार द्वारा बिजली दरों में बढ़ोतरी के फैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणी अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) ने जालंधर संसदीय उपचुनाव जीतने के तुरंत बाद सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए भारी बिजली बढ़ोतरी कर झूठ और धोखे की राजनीति पर महारत हासिल कर ली है। उन्होंने कमरतोड़ बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग की और कहा कि आप ने पंजाबियों को पार्टी में विश्वास जताने के लिए दंडित किया है।

विज्ञापन


शिअद अध्यक्ष ने कहा कि आप सरकार ने सभी श्रेणियों के बिजली शुल्क में बढ़ोतरी की है, जिसमें सबसे कम ब्रैकेट भी शामिल है। उन्होंने कहा कि वास्तव में यह बढ़ोतरी निचली श्रेणियों के लिए सबसे अधिक रही है, जिसमें 0-100 यूनिट तक उपभोक्ताओं के लिए सबसे कम बढ़ोतरी 70 पैसे प्रति यूनिट है और 100-300 यूनिट की श्रेणी में 80 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी का भुगतान करना पड़ रहा है। 

उन्होंने आगे कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि बदलाव वाली सरकार ने सभी उपभोक्ता श्रेणियों के लिए निर्धारित शुल्क 15 रुपये प्रति किलोवाट तक बढ़ा दिया है। कृषि पंपों के लिए बिजली 5.66 रूपये प्रति यूनिट से बढ़ाकर 6.55 रूपये प्रति यूनिट कर दी गई। बादल ने श्री दरबार साहिब और श्री दुर्गियाणा मंदिर के लिए बिजली दरों में 30 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि करने के तरीके की भी निंदा करते हुए इस बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन


बिजली दरें बढ़ाकर जालंधर विजय का दिया तोहफा: अश्वनी शर्मा
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बिजली के दाम बढ़ाने की निंदा की। उन्होंने कहा है कि सरकार ने पंजाब की जनता को जालंधर की जीत का तोहफा बिजली के दाम बढ़ा कर दिया है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि आप द्वारा सत्ता में काबिज होने के लिए पंजाबियों से मुफ्त बिजली, 1000 रुपये प्रति महिला समेत कई झूठे वादे कर लोगों को धोखा दिया गया और अब जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भी एक बार फिर से अपने झूठ पर पर्दा डालने की भरपूर कोशिश की लेकिन चुनाव जीतने के दूसरे दिन ही भगवंत मान सरकार ने राज्य की जनता को बिजली के दाम बढ़ाकर अपनी जीत का तोहफा दे दिया है।

पंजाबियों से आप सरकार का नया धोखा: भाजपा
पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने पंजाब सरकार द्वारा बिजली दरों में बढ़ोतरी के फैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली देने का दावा करने वाली आप सरकार गर्मी में बिजली महंगी कर अपना ही वादा भूल गई और साबित कर दिया कि यह सरकार अपने वादे पूरे करने में बड़ा कीर्तिमान स्थापित करेगी।

अरविंद खन्ना ने कहा कि सरकार ने जालंधर की जीत का तोहफा पंजाबियों को बिजली बिलों में बढ़ोतरी के रूप में दिया है। उन्होंने कहा कि पहले औद्योगिक बिजली दरों में वृद्धि की गई थी और अब घरेलू बिजली दरों में 56 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। खन्ना ने कहा कि सरकार ने पंजाबियों को कदम दर कदम धोखा दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें