फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 252 करोड़ की लागत से शहीद स्मारक का 86 फीसदी काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-अंबाला में बन रहा शहीद स्माकर कई मायनों में होगा खास
विज्ञापन

-आर्ट एंड एक्जिबिट वर्क के लिए 15 मई से 5 जून तक टेंडर आमंत्रित

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अंबाला कैंट में शहीदों के सम्मान में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का 86 फीसदी सिविल वर्क पूरा कर लिया गया है। इस पर करीब 252 करोड़ रुपये की लागत आई है। अब इसका आर्ट एंड एक्टिबिट वर्क शुरू किया जाएगा। इसके लिए 15 मई से 5 जून तक टेंडर मांगे गए हैं।
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि इस परियोजना के लिए सरकार ने 437.90 करोड़ रुपये की राशि को मंजूर प्रदान की है। परियोजना को दो चरणों में क्रियान्वित किया जाना है। पहला सिविल वर्क और दूसरा आर्ट एंड एक्जिबिट वर्क। उन्होंने बताया कि आर्ट एंड एक्जिबिट वर्क के लिए बोली दस्तावेज को सरकार से मंजूरी मिल गई है और निविदा को हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स और हरियाणा ईप्रोक्योरमेंट वेबसाइट पर जारी किया गया है। वेबसाइट पर प्रदर्शित कार्य की लागत 148.98 करोड़ रुपये है, जिसमें जीएसटी शामिल नहीं है। बोलीदाताओं से अपेक्षा की जाती है कि वे जीएसटी को छोड़कर अपनी दरें भरें। जुलाई में काम शुरू होने की संभावना है और फरवरी 2024 में काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतिहास और तकनीक का होगा अनूठा संगम
इस स्मारक में सिविल कार्यों में व्याख्या केंद्र भवन, संग्रहालय, ओपन एयर थियेटर, सभागार, जल निकाय, मेमोरियल टॉवर, डबल बेसमेंट, कार पार्किंग, स्टाफ क्वार्टर, सूचना केंद्र, हेलीपैड इत्यादि कार्य शामिल हैं। इसके अलावा, कला और प्रदर्शनी कार्य में तीन वर्षों के लिए विकास, आपूर्ति, खरीद, एकीकरण, निष्पादन, सॉफ्ट सामग्री, संचालन और रखरखाव सहित आंतरिक कार्य जैसे प्रदर्शन, स्थापना, प्रकाश व्यवस्था और डिजिटल उपकरण शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें