फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: आप विधायक अमित रतन पर गरमाई सियासत, विपक्षी दलों ने पंजाब सरकार को घेरा

Fri, 17 Feb 2023 08:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सांसद हरसिमरत कौर बादल ने ट्वीट करके कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में शिरोमणि अकाली दल से निकाले जाने के बाद कट्टर बेईमान सरकार ने अमित रतन को टिकट दिया था। अब आप विधायक रतन मेरे विधानसभा क्षेत्र के एक सरपंच से रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
विज्ञापन
रिश्वत मामले में आरोपी रेशम को पकड़ कर ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा देहात से आप विधायक के करीबी की रिश्वत मामले में गिरफ्तारी के बाद पंजाब में सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने आप सरकार की नीति पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


गौर हो कि बठिंडा ग्रामीण से विधायक अमित रतन कोटफत्ता के करीबी रेशम गर्ग को बीती शाम विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी विपक्ष के निशाने पर आ गई है। अकाली दल ने जहां आप को बेईमान सरकार कहा है, वहीं भाजपा नेताओं ने आप के बदलाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सभी मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधायक अमित रतन को बचाने का आरोप लगा रहे हैं।

गुरुवार शाम की गई कार्रवाई में आप सरकार ने विधायक अमित रतन की गिरफ्तारी और कार्रवाई से पूरी तरह से इनकार कर दिया है लेकिन शिकायतकर्ता गांव घुद्दा की महिला सरपंच सीमा रानी के पति प्रितपाल कुमार अभी भी अपनी बात पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि विधायक ने उनसे पैसों की मांग की थी। उन्हीं के कहने पर उन्होंने रेशम गर्ग को पैसे दिए थे।
विज्ञापन


विधायक को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही सरकार: हरसिमरत
सांसद हरसिमरत कौर बादल ने ट्वीट करके कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में शिरोमणि अकाली दल से निकाले जाने के बाद कट्टर बेईमान सरकार ने अमित रतन को टिकट दिया था। अब आप विधायक रतन मेरे विधानसभा क्षेत्र के एक सरपंच से रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। भगवंत अब विधायक रतन के पीए पर दोष मढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। विधायक को गिरफ्तार क्यों नहीं करते और उनके कार्यों की जांच क्यों नहीं करते?

विज्ञापन

क्या यही बदलाव है: मनजिंदर सिंह सिरसा
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट करके कहा कि राजधानी को बर्बाद करने वाले भ्रष्टाचारी शासन को पंजाब में लागू किया जा रहा है। इस खबर से अरविंद केजरीवाल के ईमानदार आप पंजाब के विधायक अमित रतन कोटफत्ता का पर्दाफाश हो गया, जो चार लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया था। क्या यही है ''बदलाव'' भगवंत मान?

असल दोषी विधायक अमित रतन: मजीठिया
अकाली दल के नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने कहा कि घोटाले के असली दोषी आप विधायक अमित रतन हैं। कट्टर बेईमान सरकार द्वारा उठाए जाने से पहले अमित रतन को अकाली दल से भ्रष्टाचार के आरोप में निष्कासित कर दिया गया था। भगवंत मान उसे बचाना बंद करो। भ्रष्टाचारियों को सिर्फ इसलिए बख्शा नहीं जा सकता, क्योंकि वे आप के विधायक हैं।

केजरीवाल के सिपाही भ्रष्टाचार में बना रहे कीर्तिमान: जीवन गुप्ता
पंजाब भाजपा के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के नेताओं के असली रिश्वतखोर चेहरे एक-एक कर जनता के सामने आ रहे हैं। पंजाब सरकार द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर इसे झूठा करार देकर इस मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवान के सिपाही भ्रष्टाचार में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें