फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी मामले: कांग्रेस सरकार की बढ़ेंगी मुश्किलें, विपक्ष ने निशाने पर लिया, निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

Sun, 19 Dec 2021 09:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में विपक्षी दलों ने चन्नी सरकार को बेअदबी के मामले में घेरना शुरू कर दिया है। शिरोमणि अकाली दल ने निष्पक्ष व केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग की। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में हुई बेअदबी की घटना को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस को घेरने में विपक्ष जुट गया है। सभी प्रमुख विपक्षी दलों शिअद, भाजपा और आप ने इसके लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। शिअद के संरक्षक और सूबे के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल ने इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की। 

विज्ञापन


भाजपा का कहना है कि कांग्रेस सरकार ने पहले के बेअदबी मामलों में कार्रवाई नहीं की, इससे सूबे के लोगों में नाराजगी है। पंजाब में अब कांग्रेस सरकार के वक्त श्री हरमंदिर साहिब में बेअदबी की घटना हुई है। यही वजह है कि सभी विपक्षी दल कांग्रेस पर हमलावर हैं। शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने भी कांग्रेस सरकार से मामले की बारीकी से जांच कराने की मांग की। पूर्व एसजीपीसी प्रधान जागीर कौर ने भी इसके पीछे साजिश की बात कहते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। भाजपा पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने पहले की बेअदबी की घटनाओं में कोई कार्रवाई नहीं की, इससे लोगों में गुस्सा है। इसके कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।



कांग्रेस अकालियों को ठहराती रही है जिम्मेदार
इससे पहले कांग्रेस पार्टी शिअद नेताओं को बेअदबी की घटनाओं को लेकर जिम्मेदार ठहराती रही है। यह पहला मौका है कि शिअद हाल ही में हुई बेअदबी की घटनाओं को लेकर कांग्रेस पर सीधे हमलावर है। 
विज्ञापन


सिर्फ 18 सीटें मिली थीं शिअद-भाजपा को
पंजाब में 10 साल तक सत्तारूढ़ रहने वाले शिअद और भाजपा गठबंधन को बेअदबी की घटनाओं के कारण 2017 विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। यह गठबंधन सिर्फ 18 सीटों पर ही विजय हासिल कर सका था। हाल यह हो गया था कि बेअदबी के कारण सूबे के लोगों ने भाजपा और शिअद से विपक्षी दल का अधिकार भी छीन लिया था। बेअदबी की गंभीरता को देखते हुए सभी राजनीतिक दल तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें