शहर की खाली पड़ी पेड पार्किंग की नीलामी ई आक्शन से नहीं होगी। दरअसल इसमें आ रही दिक्कत की वजह से नगर निगम ने इसे फिर से पुरानी प्रक्रिया के माध्यम से ओपन नीलामी से ही अलॉट करने का निर्णय लिया है। नगर निगम ने सभी 23 पेड पार्किंग की नीलामी के लिए आवेदन मांगें हैं। इस बार नगर निगम ने सभी पेड पार्किंग के रिजर्व प्राइस में 25 प्रतिशत की कटौती की है ताकि सभी पेड पार्किंग ठेकेदार इसमें हिस्सा ले सके।
हर बार जितने में पिछली पार्किंग की बोली लगाई जाती है नए सिरे से नीलामी के लिए रिजर्व प्राइस पिछली नीलामी से 10 प्रतिशत कम तय की जाती है। नगर निगम ने जो नोटिस जारी किया है उसके अनुसार 17 मई को टेक्निकल बिड खोली जाएगी ताकि पता लग सके कि किस पार्किंग के कितने आवेदन आए हैं। उस दिन ही बोली की तारीख तय की जाएगी। इस समय शहर में 16 पेड पार्किंग खाली चल रही है जिस कारण नगर निगम को अभी तक डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। अब नगर निगम नए सिरे शहर की सभी पेड पार्किंग की नीलामी करवाने जा रहा है।
निशुल्क सुविधा देने के लिए अधिकारी तैयार नहीं: मेयर अरुण सूद शहर की सभी पेड पार्किंग स्थल निजी कंपनियों को विज्ञापन की मंजूरी देकर शहरवासियों को निशुल्क पार्किंग की सुविधा देना चाहते है मेयर की इस बारे में सलाहकार से भी बात हो गई जिसकी सलाहकार ने मंजूरी दे दी लेकिन नगर निगम के अधिकारी अभी फिलहाल इसके लिए तैयार नहीं हैं। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए निशुल्क पार्किंग चलाने के प्रोजेक्ट को स्टडी करके इसकी एक पॉलिसी बनाई जाएगी ताकि पता चल सके कि निशुल्क पार्किंग चलाने से क्या फायदे हैं और क्या नुकसान। अधिकारियों ने इस संबंध में कई कंपनियों से भी बात करके उनकी प्रेजेटेशन ली है।
किस पार्किंग का कितना है रिजर्व प्राइस
पार्किंग स्थल रिजर्व प्राइस (लाख में)
सुखना लेक, सेक्टर-5 10.30
सेक्टर-8 सी(जोन-1) 14.75
सेक्टर-8 सी(जोन-1) 8.52
सेक्टर-9 डी 4.13
सेक्टर-16 शांति कुंज 1.40
सेक्टर-17 जगत और आनंद 7.45
सेक्टर-17 एमओएच 4.7
सेक्टर-17 सीएमसी 10.25
सेक्टर-17 नीलम सिनेमा 2.50
बस स्टैंड के सामने सेक्टर-22 बी 16.05
सेक्टर-22 बी (पार्ट-2) 13.30
सेक्टर-22 सी 5.40
सेक्टर-34 जोन-1 11.13
सेक्टर -34 जोन-2 5.00
सेक्टर-34 के पिकाडली सिनेमा-2 4.20
सेक्टर-35 सी 32.50
सेक्टर-35 बी 11.02
सेक्टर-43 बी(हिम मार्ग) 5.00
एलांते माल 30.05
मनीमाजरा फन रिब्लिक 7.05
सेक्टर-34 के पिकाडली सिनेमा-1 6.83
सेक्टर-26 ट्रक पार्किंग 30.55
नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि शहर की सभी पेड पार्किंग की नए सिरे से नीलामी करवाई जाएगी। 13 मई तक किसी भी पार्किंग के लिए आवेदन किए जा सकते हैं जबकि 17 मई का आई हुई सील बिड खोली जाएगी।