फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकारी दिए बगैर बदल दिया ओपीडी का समय, मरीजों को नहीं मिला लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग ने जनता को सूचना दिए बगैर ही ओपीडी के समय में बदलाव कर दिया है। बदली हुई व्यवस्था लागू होने पर पहले ही दिन स्थिति निराशाजनक दिखी। जानकारी के अभाव में मरीज सुबह 8 बजे अस्पताल नहीं पहुंच सके और उन्हें इसका लाभ नहीं मिला, वहीं अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों को एक घंटे तक खाली बैठे रहना पड़ा। दूसरी तरफ सुबह 9 बजे से अचानक मरीजों की भीड़ उमड़ गई। इस कारण पंजीकरण काउंटरों पर 12 बजे के बाद भी लंबी लाइन नजर आई। सुविधा होने के बावजूद मरीजों को जानकारी न होने के कारण पंजीकरण के लिए धूप में काफी समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ओपीडी की समय सीमा में बदलाव के लिए स्वास्थ्य निदेशक ने 14 अप्रैल को आदेश जारी किया था। इसमें साफ तौर पर कहा गया था कि सभी अस्पतालों के प्रमुख व केंद्र प्रभारी अपने सभी डॉक्टरों व कर्मचारियों को इसकी जानकारी दे दें लेकिन मरीजों को इसकी सूचना देने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। इस कारण पहले ही दिन सुविधा फेल नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें