चंडीगढ़ सेक्टर-32 के सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (जीएमसीएच) में मरीजों को चेक करने के समय में बदलाव किया गया है। अस्पताल की ओपीडी का समय बदल गया है। अब मरीजों को नए समय सारिणी के अनुसार अस्पताल में आना होगा।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार जीएमसीएच-32 में ओपीडी पंजीकरण सुबह 8.00 से 11 बजे होगा। इससे पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की ओपीडी के रजिस्ट्रेशन का समय सुबह 7.00 से 10 बजे तक होता था। ओपीडी रजिस्ट्रेशन का समय में एक घंटे का बदलाव किया गया है।
वहीं, अब अस्पताल की तमाम ओपीडी में डॉक्टर सुबह 9.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। नए समय सारिणी के अनुसार ही ओपीडी में मरीजों का इलाज होगा। इससे पहले डॉक्टर ओपीडी में आठ बजे से मरीजों को देखना शुरू करते थे, लेकिन अब ओपीडी में इलाज के समय में भी एक घंटे का बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
जीएमसीएच-32 की ओपीडी के रजिस्ट्रेशन और ओपीडी में इलाज के समय में जो बदलाव किए गए हैं वह 16 अगस्त से लागू होंगे। हाल फिलहाल 14 अगस्त तक पुराने समय के अनुसार ही मरीजों को रजिस्ट्रेशन और ओपीडी में आना होगा।