फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 दिन बाद खुली ओपीडी, पीजीआई में इलाज के लिए उमड़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने पर सोमवार को पीजीआई और जीएमसीएच-32 की ओपीडी खोल दी गई। पहले ही दिन पीजीआई में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पंजीकरण के लिए सुबह 8 से 9 बजे के बीच हजारों मरीज पहुंच गए। पीजीआई में पहले दिन 5449 जबकि जीएमसीएच-32 में 1244 लोगों को डॉक्टरों ने परामर्श दिया।
विज्ञापन

मरीजों को नियंत्रित करने के लिए पीजीआई प्रशासन ने सुरक्षाकर्मियों की तैनाती तो की थी लेकिन मरीजों की संख्या के आगे यह नाकाफी रहा। पंजीकरण काउंटर पर भी कोरोना से बचाव के मानकों की अनदेखी की गई। ऐसी स्थिति से बचाव के लिए पीजीआई प्रशासन ने मरीजों व उनके परिजनों से मानकों के पालन का अनुरोध किया है, ताकि ओपीडी का संचालन जारी रखा जा सके।
वहीं दूसरी तरफ जीएमसीएच-32 की ओपीडी में भी मौके पर पंजीकरण कर मरीजों को परामर्श दिया गया। हालांकि अन्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या में कुछ ही इजाफा हुआ। जीएमसीएच-32 में ओपीडी के साथ ही सामान्य सर्जरी के मरीजों को भी इलाज दिया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर गर्ग ने बताया कि ओपीडी के साथ ही सर्जरी में भी पुरानी व्यवस्था लागू कर दी गई है। गौरतलब है कि कोरोना की तीसरी लहर के दौरान प्रशासन के निर्देश पर 10 जनवरी से पीजीआई व जीएमसीएच-32 की शारीरिक ओपीडी व सामान्य सर्जरी बंद कर दी गई थी। अब स्थिति सामान्य होने पर पुन: पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें