फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब थाने नहीं जाना पड़ेगा, ऐसे दर्ज कराएं DDR

Tue, 06 Oct 2015 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़वासियों को अब थाने के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। डीडीआर दर्ज करने के लिए नया सिस्टम शुरू किया गया है।  लोग अब से छोटे-मोटे सामान और दस्तावेजों की गुमशुदगी की डीडीआर ऑनलाइन दर्ज कराएंगे। इसके अलावा यूटी पुलिस एक मोबाइल एप लॉन्च की है।
विज्ञापन


इसे चंडीगढ़ प्रशासक और पंजाब व हरियाणा के राज्यपाल डॉ. कप्तान सिंह सोलंकी ने लॉन्च किया। एएसपी ईस्ट डॉ. गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि किसी व्यक्ति को सामान और अहम दस्तावेज जैसे आरसी, लाइसेंस, पासपोर्ट, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि गुम होने पर एप के माध्यम से ऑनलाइन डीडीआर दर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता को डीडीआर की कॉपी उसकी मेल आईडी पर मिल जाएगी। चंडीगढ़ पुलिस यह एप लॉन्च करने वाला देश का चौथा शहर होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें