फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनाम में बड़ा हादसा: कुआं खोदते वक्त मिट्टी ढही, दबने से एक कारीगर की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Tue, 02 Jan 2024 06:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

पंजाब के सुनाम में मिट्टी ढहने से एक कारीगर की मौत हो गई। वहीं उसके भाई की हालत नाजुक है। उसे संगरूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गांव चट्ठा ननहेडा में हुआ है। यहां वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण चल रहा है।  
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी जेसीबी मशीन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सुनाम के नजदीक गांव चट्ठा ननहेडा में बड़ा हादसा हुआ है। यहां कुआं खोदते समय मिट्टी धसने से एक कारीगर की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा मंगलवार शाम करीब चार बजे का है। जमीन से करीब 20 फुट नीचे काम कर रहे दोनों कारीगर सगे भाई थे। दोनों पास के गांव जवंधा के रहने वाले हैं। गंभीर अवस्था में घायल कारीगर को सुनाम के अस्पताल ले जाया गया। हालांकि यहां से उसे संगरूर रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन


गांव चट्ठा ननहेडा की निवर्तमान सरपंच लाभ कौर और बेटे पंच बलवंत सिंह ने बताया कि उनके गांव में करीब चार एकड़ में फैले गंदे पानी के तालाब में सींचेवाला माडल की तर्ज पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का काम सवा साल से चल रहा है। मंगलवार शाम को करीब चार बजे दो कारीगर गगनदीप सिंह (20) और हरदीप सिंह (24) करीब 20 फुट नीचे काम कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा भाग धस गया और दोनों कुएं में दब गए। मौके पर मौजूद जेसीबी मशीन से मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया और तुरंत सुनाम के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गगनदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि हरदीप सिंह को संगरूर रेफर कर दिया। पंच ने बताया कि हादसे के समय करीब 12 महिला मजदूर भी काम रही थीं। उन्होंने कहा कि हादसे की वजह लापरवाही भी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें