फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में अब सिर्फ इतने लीटर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, हड़ताल के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला

Tue, 02 Jan 2024 05:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ट्रक चालकों की हड़ताल का चंडीगढ़-मोहाली और पंचकूला में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। अधिकांश पेट्रोल पंप में तेल खत्म हो चुका है। लोग लंबी-लंबी कतार में लगे हैं। इस बीच प्रशासन ने ईंधन की लिमिट तय कर दी है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रक चालकों की हड़ताल के बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंडीगढ़ में अब दोपहिया वाहनों को दो लीटर और चार पहिया वाहनों को पांच लीटर तेल मिलेगा। हालात सामान्य होने तक पेट्रोल कंपनियों को प्रशासन के इन निर्देशों का पालन करना होगा। यह आदेश उपायुक्त विनय प्रताप ने जारी किया है। 

पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार... लोग परेशान

चंडीगढ़ के सेक्टर-34 पेट्रोल पंप पर लोगों की भारी भीड़ लगी है। वहीं पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित सरकारी पेट्रोल पंप पर तेल खत्म हो गया। इसके बाद पंप को बंद कर दिया गया। वहीं सेक्टर-16 पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी लाइन लगी है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में स्थित पेट्रोल पंप पर आधा किमी लंबी लाइन देखने को मिली।

विज्ञापन


मोहाली में आम लोग परेशान हो रहे हैं। इस बीच पुलिसकर्मी अपनी गाड़ियों, बोतल और डिब्बो में तेल भरवाते दिखे। उधर, चंडीगढ़ नगर निगम ने अपने पंप से लोगों को पेट्रोल नहीं देने का किया फैसला। अब सिर्फ नगर निगम की गाड़ियों को ही तेल मिलेगा। चंडीगढ़ के अधिकांश पेट्रोल पंप पर तेल खत्म हो चुका है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें