फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिलेंडरों पर मिलेगी ‘ऑन द स्पॉट सब्सिडी’

Tue, 11 Mar 2014 01:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में ऑन द स्पॉट सब्सिडी की योजना लागू कर दी गई है। अब ग्राहकों को बैंक के माध्यम से सब्सिडी न देकर मौके पर ही सब्सिडाइज्ड रेट पर सिलेंडर दिया जा रहा है। चंडीगढ़ में पहले ही दिन करीब नौ हजार सिलेंडर सब्सिडाइज्ड रेट पर बांटे गए।
विज्ञापन


पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा पास किए गए डायरेक्ट सब्सिडी ट्रांसफर की योजना को फिलहाल होल्ड कर लिया गया है। सोमवार से घरेलू गैस के सिलेंडर सिटी की गैस एजेंसियों पर सब्सिडाइज्ड रेट पर बांटे गए।

चंडीगढ़ में भारत गैस, इंडियन आयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की तीस से ज्यादा एजेंसियां हैं। इनमें 23 एजेंसियां इंडियन आयल की हैं जबकि चार भारत और पांच हिंदुस्तान पेट्रोलियम की हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के एक गैस एजेंसी के मालिक ने बताया कि नई दिल्ली से यह आर्डर  उनके पास पहुंच चुके हैं और उनको लागू करने के लिए आदेश जारी किए गए थे। उनको शनिवार को कंपनी का एसएमएस मिल गया था।

डिलीवरी सिस्टम को ठीक करने के लिए उन्होंने सब्सिडाइज्ड रेट पर दिए जाने वाले सिलेंडर शनिवार को ही डिलीवर करवा दिए थे। रामदरबार स्थित एक गैस एजेंसी के मालिक ने कहा कि पहले दिन उन्होंने करीब 280 सिलेंडरों की डिलीवरी सब्सिडाइज्ड रेट पर दी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में गैस के रेट-422.50 रुपये
मोहाली में गैस के रेट-433.00 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें