फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाय राम! एक कमरे का मकान और इतना बिल?

Wed, 14 Jan 2015 08:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ता सावधान हो जाएं। आपके साथ भी ऐसी हरकत हो सकती है, जैसी इन जनाब के साथ हुई है। बिजली विभाग ने एक कमरे में रहने वाले व्यक्ति को 15 हजार रुपये का बिजली बिल भेज दिया। चौंक गए ना आप। ऐसा हुआ है चंडीगढ़ की एक कॉलोनी में।
विज्ञापन


शहर की धनास कॉलोनी में बनी नई हाउसिंग कांप्लेक्स कॉलोनी के एक व्यक्ति इरफान को विभाग ने एक कमरे का बिल 15 हजार रुपये भेज दिया। जब उसने और लोगों से पूछा तो पता चला कि सभी का बिल 4 से 15 हजार रुपये है, जबकि वे सिर्फ एक कमरे में रहते हैं।

विभाग की इस करतूत से खफा लोगों ने सोमवार को सेक्टर-15 स्थित बिजली दफ्तर का घेराव किया। कालोनी के करीब दो सौ लोग बिजली दफ्तर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


उनका कहना था कि धनास की कॉलोनी में सबके पास एक-एक रूम है। इनमें दो सीएफएल, एक पंखा, फ्रिज और टीवी लगे हैं, लेकिन हर महीने बिना रीडिंग के ही बढ़ाकर बिल भेज दिया जाता है। यह बिल दो से चार महीने का है।

बिजली विभाग अधिकारियों ने दिया आश्वास

लव कुश सेवादल के चेयरमैन अश्वनी बगानिया ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा यहां चार हजार रुपये से लेकर पंद्रह हजार रुपये तक के बिल भेज दिए गए हैं। औसतन एक बिल पंद्रह सौ रुपये से ज्यादा है।

हाउसिंग कांप्लेक्स धनास वेलफेयर सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि धनास में बनाई गई नई हाउसिंग कांप्लेक्स कॉलोनी में बिजली के जो बिल आ रहे हैं, वह 15 हजार रुपये तक हैं। बिजली विभाग यह बिल औसत आधार पर भेज रही है।

सोसाइटी के अध्यक्ष प्रेम पाल ने बताया कि प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बिल चेक कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि यदि ज्यादा राशि है तो कम कर दी जाएगी।
विज्ञापन

ये कहना है बिजली उपभोक्ताओं का

मुझे बिना मीटर रीडिंग के 15175 रुपये का बिल भेज दिया गया। मैं इतनी राशि कहां से लाऊंगा। मेरे घर में तो दो सीएफएल, फ्रिज और टीवी ही चलते हैं।
- इरफान
मेरे पास जब 8119 रुपये का बिल आया तो मेरे होश उड़ गए। मैंने इसकी शिकायत बिजली दफ्तर में की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
- ओमप्रकाश
मुझे समझ नहीं आता है कि बिजली का बिल इतना ज्यादा क्यों भेजा गया। मेरे घर तो सिर्फ बल्ब और टीवी ही चलते हैं।
- सिकंदर
मेरे घर में न तो ज्यादा लोग हैं और न ही बिजली का ज्यादा उपयोग होता है। फिर भी 4 हजार रुपये का बिल भेज दिया गया।
- सोमवती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें