उन्होंने सभी अधिकारियों व सदस्यों से अनुरोध किया कि परिषद में जो भी एजेंडा रहे, उस पर तत्परता व गंभीरता से काम किया जाए। नए इनोवेशन को शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, अर्बन प्लानिंग आदि के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना चाहिए, जिससे विकास की राह पर शहर आगे बढ़े।
उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर तक योजनाओं या लोगों की दी जा रही सेवाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। तभी हम अपने मिशन में सफल माने जाएंगे। प्रशासक ने सभी बढ़िया और अच्छे सुझावों का स्वागत किया और कहा कि निर्णय लेने के दौरान अधिकारी ध्यान रखेंगे कि इन पर गंभीरता से अमल किया जाए।
खेल पर स्थायी समिति
चंडीगढ़ की अपनी खेल नीति तैयार हो गई है। इस पर लोगों के सुझाव मांगे गए हैं। सेक्टर-17 के फुटबाल स्टेडियम में स्केट बोर्डिंग एवं बास्केटबॉल की सुविधा दी जा रही है। लेक क्लब पर स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग सुविधा है। कई नए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाए गए हैं।
शहरी बुनियादी ढांचे पर स्थायी समिति
इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक व दो में लीज से फ्री होल्ड, प्रापर्टी कनवर्जन के मुद्दे पर भी बातचीत हुई। बताया गया प्रशासन ने 13 अप्रैल को इस संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। 6 अगस्त और 16 सितंबर को प्रशासन की तरफ से रिमाइंडर भी भेजा गया है। आवासीय संपत्ती का व्यावसायिक इस्तेमाल पर अब तक 1018 नोटिस जारी किए हए हैं।
कानून व्यवस्था पर स्थायी समिति
हर पुलिस थाने में चाइल्ड प्रोटेक्शन अफसर मनोनीत करने के मुद्दे पर भी बात हुई। इसमें उन बच्चों के लिए एक काउंसलर, ड्रग एक्सपर्ट का होना लाजिमी हो, ताकि अपराधी प्रवृत्ति के बच्चों में सुधार लाया जा सके। ट्राइसिटी के लिए कॉमन पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित करने को लेकर भी विस्तार से बात हुई।
परिवहन पर स्थायी समिति
बैठक में प्रशासक को इलेक्ट्रिक बसों के बारे में जानकारी दी गई। चर्चा की गई कि कैसे शहर को आदमी की ओर से खींचे जाने वाले रिक्शा, जानवरों से खींचे जाने वाले रेहड़ों इत्यादि से मुक्त कराया जा रहा है। बताया गया कि ऑटो रिक्शा के लिए भी नए नियम निर्धारित किए जा रहे हैं। बैटरी से चलने वाले रिक्शा को बढ़ावा देने पर काम चल रहा है।