फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनो के शपथ ग्रहण में आ सकते हैं नमो

Wed, 22 Oct 2014 09:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के नए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह में उत्साहित भाजपाइयों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की उम्मीद है। भाजपा नेताओं का कहना है कि मोदी को शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह समारोह 26 अक्तूबर को ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में होना तय हुआ है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव, पंचकूला विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, विधायक महिपाल ढांडा और नायब सैनी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने स्टेडियम का दौरा कर जायजा लिया। जिसके बाद देर रात हरियाणा पुलिस के मुखिया भी स्टेडियम का जायजा लेने पहुंचे।

26 अक्तूबर को होगा समारोह

फिल्हाल 26 अक्तूबर को सीएम मनोहर लाल खट्टर का शपथ ग्रहण समारोह होगा। समारोह को मेगा शो बनाने के लिए सरकारी अमले ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंचकूला का सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम शपथ ग्रहण के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है। इसमें करीब 25 हजार लोगों के आने उम्मीद है।

महाराष्ट की तिथियों को देखते हुए हरियाणा में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय किया गया है ताकि केंद्र के बड़े नेता भी भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में पहुंच सकें। राज्यपाल ने 26 अक्तूबर को शपथ ग्रहण समारोह पर अंतिम मुहर लगा दी है।

मुख्य सचिव से मिलेंगे भाजपा नेता

बुधवार को भाजपा नेताओं की इस टीम की राज्य की मुख्य सचिव शकुंतला जाखू के साथ बैठक होगी। जिसमें इंतजामों के ऊपर विस्तृत चर्चा की जाएगी। पंचकूला उपायुक्त और पुलिस प्रशासन के लिए यह शपथ ग्रहण महत्वपूर्ण विषय होगा, क्योंकि मंगलवार को हुई विधायक  दल की बैठक में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव के मुताबिक लोगों के बैठने की व्यवस्था और जलपान सहित मीडिया कर्मियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह में विशेष व्यवस्था की जाएगी।

ताऊ देवीलाल स्टेडियम की कर्मचरियों ने साफ सफाई शुरू कर दी थी जो कि दोपहर बाद भी जारी रही। हालांकि, स्टेडियम की बदहाली और कुर्सियों की हालत को देखकर आशंका जताई जा रही है कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले स्टेडियम कैसे ठीक होगा।
विज्ञापन

फिलहाल अंतिम निर्णय नहीं

वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को लेकर फिलहाल अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन, राजभवन के अलावा कहीं और भी इसका आयोजन हो सकता है। इसमें ताऊ देवीलाल स्टेडियम भी शामिल है।

भाजपा के लिए खास है समारोह
यह शपथ ग्रहण समारोह भाजपा के लिए इसलिए भी अहम है, क्योंकि पार्टी हरियाणा की धरती से एक बार फिर से कांग्रेस मुक्त भारत का संदेश देना चाहती है। लिहाजा सीएम की ताजपोशी आलीशान ढंग से की जाएगी। जम्मू और कश्मीर का चुनाव भी जल्द होना है। इसलिए भी भाजपा बड़े स्केल पर यह कार्यक्रम करना चाह रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें