फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अंबाला की नर्सिंग छात्रा ने खरड़ में लगाया फंदा, पीजी में पंखे से लटकी मिली लाश

Wed, 24 Jan 2024 09:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)

सार

अंबाला स्थित अपने घर से लौटने के बाद छात्रा ने पीजी में फंदा लगाया है। वहीं मामले का खुलासा तब हुआ जब उसके साथ रहने वाली अन्य लड़कियां पीजी पहुंचीं। दरवाजा खटखटाने पर किसी ने नहीं खोला। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के घडुआं में स्थित सरस्वती नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा ने पीजी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना घडुआं के अधिकारी चरणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि घडुआं में पीजी में रह रही एक 20 वर्षीय लड़की ने कमरे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर खरड़ के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक छात्रा की पहचान खुशी (20) निवासी अंबाला कैंट (हरियाणा) के तौर पर हुई है। वह सरस्वती नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग के चौथे साल की छात्रा थी और अपनी कुछ सहेलियों के साथ पीजी में रह रही थी। वह 20 जनवरी को अपने घर अंबाला कैंट गई थी और दूसरे दिन 21 जनवरी को वापस अपने पीजी में आई जबकि उसके साथ रहने वाली अन्य लड़कियां अपने-अपने घर गई थीं। 

22 जनवरी को साथ रहने वाली लड़कियां घर से वापस आईं। उन्होंने खुशी के कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर जब उन्होंने अन्य लड़कियों को साथ लेकर दरवाजे की जाली काट कर कुंडी खोली तो अंदर खुशी ने छत वाले पंखे से फंदा लगा रखा था। यह देखकर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पीजी मालिक को दी और उन्होंने इसकी सूचना घडुआं पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक छात्रा के दादा जगदीश लाल के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें