468 नर्सिंग पोस्ट के लिए कैंसिल एंट्रेंस टेस्ट अब पीजीआई एक फरवरी को लेगा। नर्सिंग स्टाफ के साथ जूनियर टेक्नीशियन लैब, जूनियर टेक्नीशियन एक्सरे व ओटी असिस्टेंट के लिए दोबारा एंट्रेंस टेस्ट होगा।
विज्ञापन
इसी साल आठ नवंबर को देशभर के कई सेंटरों पर हुए ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट में 28 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स अपीयर हुए थे, लेकिन कई जगहों पर तकनीकी गड़बड़ी आ गई।