सिटी ब्यूटीफुल का दिल कहे जाने वाले सेक्टर-17 में लोगों को वाटर एटीएम से पीने का पानी मिलेगा। इससे लोगों को लाभ होगा।
सेक्टर-17 के दुकानदारों ने सलाहकार विजय कुमार देव से वाटर एटीएम लगाने मांग की थी। एडवाइडर ने नगर निगम के कमिश्नर बी पुरुषार्था को निर्देश दिया है कि वे इसकी संभावना तलाशें।
सेक्टर-17 में चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल समेत बाहरी राज्यों के लोग खरीदारी करने आते हैं। लेकिन उन्हें पीने के पानी के लिए मिनरल वाटर की बोतल खरीदने के लिए भटकना पड़ता है।
वीरवार को सेक्टर-17 पहुंचे एडवाइजर को व्यापारियों संजीव चड्ढा, जगदीश कालरा, वीरेंद्र गुलेरिया ने बताया कि पानी की व्यवस्था पहले यहां पर थाी। लेकिन पानी की बर्बादी को देखकर नगर निगम ने उसे बंद कर दिया।
अब यहां आने वालों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। अगर वाटर एटीएम लगा दिया जाएगा तो लोग कम पैसे में अपनी जरूरत के अनुसार पानी ले सकेंगे। नगर निगम कमिश्नर बी पुरुषार्थ ने कहा कि वे इसकी संभावना तलाशेंगे।