फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुडन्यूज: अब मोबाइल पर भी मिल सकेगा जनरल रेल टिकट

Sat, 09 May 2015 09:14 AM IST
अवधेश शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। अब घर बैठे या फिर चलते-फिरते मोबाइल से जनरल रेल टिकट की सुविधा मिल सकेगी। इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को जनरल रेल टिकट के लिए स्टेशन के टिकट काउंटर पर लंबी कतार का सामना नहीं करना पड़ेगा। वह घर बैठे या फिर चलते-फिरते मोबाइल से जनरल रेल टिकट ले सकेंगे।
विज्ञापन


रेलवे आईआरसीटीसी की तर्ज पर यह नया एप तैयार कर रहा है। इस एप को मोबाइल पर डाउनलोड कर कहीं भी और कभी भी जनरल टिकट ले सकेंगे। यात्रियों को इस सुविधा के बदले टिकट मूल्य के अलावा रेलवे को मामूली शुल्क अदा करना पड़ेगा।

यात्रियों को मिलेगी राहत

दिल्ली बड़ौदा हाउस से मिली जानकारी के मुताबिक एप को तैयार कर लिया गया है। लांचिंग की तैयारी चल रही है। यह सुविधा माह के अंत तक शुरू होने की पूरी उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से देश के यात्रियों को बड़ी परेशानी से राहत मिलेगी। वहीं रेलवे को भी इससे काफी फायदा होगा।

अभी यात्रियों को जनरल टिकट लेने के लिए घर से घंटों पहले स्टेशन पर पहुंचना पड़ता है। इतना ही नहीं टिकट लेने के लिए लंबी कतार और गर्मी का सामना करना पड़ता है। इस एप के लांच होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इसके बदले में उन्हें मामूली शुल्क का भुगतना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मोबाइल पर आएगा मैसेज

आईआरसीटीसी की तर्ज पर जनरल रेल टिकट भी यात्रियों को उनके मोबाइल पर ही मिलेगा। आईटी से जुड़े रेल अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल से जनरल रेल टिकट लेने के लिए यात्री को अपने मोबाइल में पर्याप्त बैलेंस रखना होगा।

जैसे ही यात्री एप के दर्शाए सभी ऑप्शन पूरे करने के बाद ओके करेंगे उन्हें मोबाइल पर रेलवे की तरफ से एक मैसेज मिलेगा। यात्री को मैसेज सेव करके रखना होगा और सफर के दौरान टीटीई द्वारा टिकट मांगने पर वह मैसेज दिखाना होगा।

कोट्स
रेलवे जनरल टिकट के लिए जल्द ही नया एप लेकर आ रहा है। इस एप को लांच करने का मुख्य उद्देश्य केवल यात्रियों को काउंटर पर होने वाली भीड़ से बचाना है। एप पूरी तरह आईआरसीटीसी की तरह ही होगा। जिसे आसानी से ऑपरेट किया जा सकेगा।
एके नेगी, पब्लिक रिलेशन आफिसर, नॉर्दर्न रेलवे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें