फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ब्लड रिलेशन में प्रॉपर्टी ट्रांसफर करवाना आसान

Mon, 25 Jan 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने शहरवासियों को एक बड़ी राहत दी है। अब ब्लड रिलेशन में प्रॉपर्टी ट्रांसफर करवाने पर कोई भी स्टांप ड्यूटी नहीं लगेगी।
विज्ञापन


प्रशासन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। इसका व्यापार मंडल ने सोमवार को बैठक कर स्वागत किया है। व्यापार मंडल प्रशासन से लंबे समय से ब्लड रिलेशन में प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने पर स्टांप ड्यूटी से राहत देने की मांग कर रहा था।

अभी तक ब्लड रिलेशन में लीज प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने पर 3 और फ्री होल्ड प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने पर प्रॉपर्टी की कीमत की 8 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी लगती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल के अध्यक्ष चिरंजीव सिंह का कहना है कि पंजाब सरकार पिछले साल 7 मई को ही यह राहत अपने राज्य के निवासियों को दे चुका है। वहीं प्रॉपर्टी फेडरेशन के अध्यक्ष कमलजीत पंछी का कहना है कि वह भी लंबे समय से प्रशासन से यह मांग कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें