फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग-अलग हादसों में बुजुर्ग महिला समेत दो की मौत

Mon, 25 Jan 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग हादसों में बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही पैदल सड़क पार कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे सेक्टर 37-38 के छोटे चौक पर एक तेज रफ्तार कार चालक राहगीर महिला को टक्कर मारकर फरार हो गया।
विज्ञापन


महिला की पहचान सेक्टर-38 निवासी शुक्ला देवी (67) के रूप में हुई। राहगीरों ने 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बुजुर्ग महिला को जीएमएसएच-16 के अस्पताल ले गई। वहां पर महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मौके पर कार का नंबर कोई नोट नहीं कर पाया है। पुलिस ने महिला के बेटे के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं दूसरे हादसे में सेक्टर-43 बस स्टैंड के एंट्री प्वाइंट पर बस की टक्कर से राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह 6 बजे हुआ। मृतक की पहचान कजहेड़ी निवासी राय सोरेन (30) के रूप में हुई है। राय सोरेन मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था और दो दिन पहले ही शहर में आया था।

वह कजहेड़ी में अपने भाई के पास रह रहा था। हादसा उस समय हुआ, जब कैथल डिपो की हरियाणा रोडवेज की बस बस अड्डे में जा रही थी और राय सोरेन भी पैदल बस अड्डे की ओर आ रहा था। पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर बलविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें