फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले हफ्ते तक जारी होगी मेट्रो की अधिसूचना!

Fri, 22 Jan 2016 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा सरकार से मेट्रो की संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पर सहमति मिलने के बाद प्रशासन ने इसे शहरी विकास मंत्रालय के पास भेज दिया है।
विज्ञापन


प्रशासन को उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक मंत्रालय संशोधित डीपीआर की अधिसूचना जारी कर देगा। अधिसूचना जारी होते ही ग्रेटर चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (जीसीटीसी) प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर देगी। जीसीटीसी के एमडी से लेकर पूरा स्टाफ नियुक्त हो जाएगा।

चंडीगढ़ में कंपनी का अपना ऑफिस भी होगा। उसके बाद पूरे मामले को यही कंपनी देखेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और केंद्र सरकार से बजट भी कंपनी के अपने खाते में ही आएगा।
विज्ञापन


प्रशासन को उम्मीद है कि जनवरी केआखिर या फरवरी के शुरुआत तक अधिसूचना जारी होने के बाद जीसीटीसी को जिम्मेदारी मिल जाएगी। अप्रैल से मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। प्रोजेक्ट को 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें