फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक छोटे से किसान का बेटा, आज सनमाइका का एक्सपोर्टर

Fri, 22 Jan 2016 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलिए, यमुनानगर के एक छोटे से किसान के इस बेटे से मिलिए, जो आज अपनी मेहनत के बलबूते आज सनमाइका का एक्सपोर्टर बन चुका है। साबापुर गांव के रहने वाले रोशनलाल कंबोज 90 के दशक में खेतीबाड़ी करते थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने लकड़ी की ट्रेडिंग का कारोबार शुरू किया। वर्ष 1992 में रोशन कांबोज ने अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर गोल्ड लेमिनेटेड इंडिया लिमिटेड कंपनी की शुरुआत की और सनमाइका का उत्पादन शुरू किया।

साल दर साल इनकी कंपनी सफलता के शिखर को छूती चली गई। आज इस कंपनी का सालाना करोड़ों का टर्न ओवर है। इनकी फैक्टरी में तैयार माल नेपाल के अलावा देश के लगभग हर प्रदेश में सप्लाई हो रहा है।
विज्ञापन


कंपनी हर साल करोड़ों का टैक्स दे रही है। देश के हर राज्य में सनमाइका के डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं। हाल में ही इन्होंने सनमाइका की एक और फैक्टरी शुरू की है, जिसमें कुछ दिनों में उत्पादन शुरू होने वाला है।
विज्ञापन


जिस जमीन पर कांबोज परिवार खेतीबाड़ी करता था, उसी जमीन पर इनकी सनमाइका की फैक्टरी है। कंपनी में रोशन कांबोज एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें