फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत: वोल्वो पर दिल्ली से चंडीगढ़ आसान नहीं

Thu, 07 Jan 2016 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए वोल्वो में सफर आसान नहीं है। वोल्वो के टिकट के लिए यात्रियों को समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए अधिकांश वोल्वो बसें हरियाणा परिवहन की ओर चलाई जाती हैं।
विज्ञापन


इन बसों में दिल्ली से चंडीगढ़ सफर करने वाले यात्रियों को केवल ऑनलाइन टिकट दिया जाता है। वहीं शुक्रवार से रविवार को यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद चंडीगढ़ सेक्टर 17 बस अड्डे से भी  वोल्वो का टिकट नहीं मिलते हैं। दिल्ली आईएसबीटी में टिकट खिड़की से वोल्वों का टिकट नहीं दिया जाता है। इससे यात्रियाें को वोल्वों के बजाय साधारण बस में सफर करना पड़ता है।

चंडीगढ़ सेक्टर 17 से 34 वोल्वो जाती हैं दिल्ली
सेक्टर - 17 बस स्टैंड से हरियाणा की 34 वोल्वो बसें चलती है। इसमें चंडीगढ़ से ऑनलाइन टिकट के अलावा टिकट काउंटर पर टिकट दिए जाते हैं। इससे यात्रियों को वोल्वों में सफर करने में आसानी होती है।
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली से आने वाले यात्रियों को यह टिकट काउंटर पर नहीं मिलता है। जिससे उन्हें साधारण बस में सफर करना पड़ता है। दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली हरसिमरन जीत कौर ने बताया कि वोल्वों से ऑनलाइन बुकिंग नहीं  होने पर उन्हें साधारण बस में सफर करना पड़ा है। दिल्ली से जगह होने के बाद वोल्वो का टिकट नहीं मिला है।

अमित तलवार, डायरेक्टर, सीटीयू ने कहा कि चंडीगढ़ बस स्टैंड पर असुविधा है तो यात्री सेक्टर - 17 बस स्टैंड पर इंचार्ज के रूम पर जाकर रजिस्टर पर शिकायत लिख सकते हैं। अगर इसका निवारण न हो तो वह सीटीयू की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं। यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे हो सकता है समस्या का निदान
अगर किसी को वोल्वों का सफर करना है तो उसे दस दिन पहले बुकिंग कराना होगा। बुकिंग बस चाहिए तो वह दस दिन पहले www.hartrans.gov.in बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें