फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पटवारी व सरकार के बीच नहीं बात, सात तक बढ़ाई हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने से राज्य में हड़ताल पर बैठे हैं पटवारी व कानूनगो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पटवारी एसोसिएशन और सरकार के बीच हुई दूसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही है। उधर पटवारी एसोसिएशन ने फिर से अपनी हड़ताल सात फरवरी तक बढ़ा दी है। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट जयवीर चहल ने बताया कि शुक्रवार को रेवेन्यू विभाग के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई थी, जिसमें सिर्फ प्रमोशन के लिए विभागीय परीक्षा की तारीख सोमवार को घोषित करने पर सहमति बनी है। इसके अलावा पटवारी-कानूनगो की मांगों पर बैठक बेनतीजा रही। चहल ने बताया कि वेतन विसंगति को सिर्फ मुख्यमंत्री दूर कर सकते हैं। यह एसोसिएशन की प्रमुख मांग है।
विज्ञापन

द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की मांग है कि सरकार पटवारी और कानूनगो के बढ़ाए गए वेतनमान को एक जनवरी 2016 से लागू करें। सरकार ने उनका वेतनमान जनवरी 2024 से लागू किया है। पटवारियों की मांग है कि रिक्त पदों को स्थाई भर्ती से भरा जाए। नई भर्तियां होने तक जिन पटवारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। उन्हें अन्य राज्यों की तर्ज पर वेतन और भत्ता दिया जाए। उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने से राज्य के पटवारी व कानूनगो हड़ताल पर बैठे हैं। इससे लोगों का काफी काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें