फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अब नहीं होगी नाइट लैंडिंग

Sat, 07 Jun 2014 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग नहीं हो सकेगी। चंडीगढ़ एयरफोर्स ने मिनिस्ट्री आफ डिफेंस के दिशानिर्देशों को भी दरकिनार कर दिया है। पूर्व रक्षा राज्य मंत्री जितेंदर कुमार ने निर्देश दिए थे। वाच आवर्स बढ़ाने के लिए प्रस्ताव चंडीगढ़ में एयर ट्रैफिक बढ़ने के कारण मंजूर किया गया था।
विज्ञापन


चंडीगढ़ एयरफोर्स ने डिफेंस एयरपोर्ट और स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए वाच आवर्स को बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। चंडीगढ़ एयरपोर्ट में ट्रैफिक आठ गुणा बढ़ चुका है। एयरपोर्ट पर वर्ष 2006 के दौरान डेढ़ लाख यात्री आते जाते थे जबकि अब वर्ष 2013 के दौरान यहां आठ लाख से ज्यादा यात्रियों का आना जाना है।

यहां एयर ट्रैफिक भी तेजी से बढ़ा है। आठ साल पहले चार फ्लाइट ही थीं वहीं अब फ्लाइट्स की संख्या भी बढ़कर 16 तक पहुंच गई है। एयरपोर्ट में वाच आवर्स बढ़ाने के लिए मंत्रालय ने मंजूरी नहीं दी।
विज्ञापन


हालत यह है कि चंडीगढ़ में सुबह सात बजे से शाम आठ बजे तक ही विमानों का उड़ान संभव है। मुंबई या नई दिल्ली से आने वाला कोई विमान आठ बजे के बाद उतरा तो उसको वापस ही लौटना पड़ता है। एयरफोर्स के सूत्र बताते हैं एयरफोर्स स्टाफ की कमी को इसकी वजह बता रहा है।

सिटी के उद्यमियों की मांग
चंडीगढ़ के उद्यमियों के अनुसार सिटी में वाच आवर्स को बढ़ाया जाना चाहिए। सीआईआई के पूर्व चेयरमैन मनमोहन सिंह ने कहा कि नाइट लैंडिंग की आवश्यकता सबसे ज्यादा है। घरेलू विमानों को इससे लाभ होगा। वह देर रात तक उतर सकेंगे।
विज्ञापन


एयरफोर्स के लिए खुला है एयरपोर्ट
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर रोजाना एयरफोर्स के विमानों की नाइट लैंडिंग होती है। एयरफोर्स के विमान रात को आठ बजे के बाद भी उड़ान भरते हैं और यहां उतरते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें