फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसला, हैपनिंग हरियाणा समिट तय तारीखों पर ही होगा

Fri, 26 Feb 2016 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी निवेश के सपने को पूरा करने के लिए सात मार्च से होने जा रहा हैपनिंग हरियाणा समिट अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक गुड़गांव में होगा। मुख्यमंत्री निवास पर अधिकारियों की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव देवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। सरकार ने अपने स्तर पर हैपनिंग हरियाणा समिट की तैयारी पहले से ही पूरी कर ली थी, लेकिन जाट आरक्षण आंदोलन की वजह से सरकार का काफी समय बर्बाद हो गया।

हरियाणा के हालात को देखते हुए कुछ अधिकारियों ने यह तर्क दिया था कि समिट को आगे बढ़ा दिया जाए, लेकिन वीरवार को हुए निर्णय के मुताबिक यह कार्यक्रम अब तय समय पर होगा।
विज्ञापन


समिट के आयोजन के दौरान कोई रंगारंग नहीं पेश किए जाएंगे। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक सीएम ने इनवेस्टर मीट के आयोजन को लेकर नए सिरे से रणनीति तैयार की है। मार्च माह में होने वाली यह इनवेस्टर मीट सरकार के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई थी, जिसे कामयाब करने के लिए सरकार का पूरा ध्यान इधर होगा।

इस आयोजन के जरिए सरकार की ओर से करीब एक लाख करोड़ के विदेशी पूंजी निवेश को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। कमर के दर्द से परेशान सीएम ने अधिकारियों के साथ इस विषय पर लंबी मंत्रणा की है। उनके साथ वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी मौजूद थे।

पांच हजार विदेशी निवेशकों को भेजा जा रहा न्योता
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर लंबे समय से हैपनिंग हरियाणा समिट और इनवेस्टर्स मीट को सफल बनाने के लिए प्रयासरत हैं। कई देशों का दौरा करने के बाद इस कार्यक्रम का आयोजन आगे बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं था। आयोजन में आने वाले विदेशी निवेशकों की वीजा प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी।

इन सभी बिंदुओं पर ध्यान देने के बाद सरकार ने इस आयोजन को तय तारीखों पर करवाने का मन बनाया है। आयोजन के लिए पांच हजार विदेशी निवेशकों को हरियाणा में इनवेस्ट करने का न्योता भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें