फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदीः 90 फीसदी एटीएम में कैश नहीं, इधर उधर भटकते रहे लोग

Sun, 27 Nov 2016 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एटीएम
विज्ञापन
दो दिन से बैंकों के बंद होने के कारण रविवार को चंडीगढ़ के 90 फीसदी एटीएम कैशलैस हो गए। दिनभर लोग इधर उधर एटीएम के चक्कर काटते रहे। सेक्टर-17 स्थित बैंक स्कवायर में सिर्फ एसबीआई के दो एटीएम चल रहे थे, बाकी किसी भी एटीएम में कैश नहीं था।
विज्ञापन


एसबीआई के दोनों एटीएम पर लोगों की लंबी लाइन लगी रही। बैंक स्कवायर पैसे निकालने पहुंचे सेक्टर-44 निवासी गुरजीत सिंह ने बताया कि उनके सेक्टर-44 में कुल 16 एटीएम हैं, लेकिन पूरे सेक्टर में सिर्फ एक ही एटीएम में कैश है। उसमें सिर्फ दो हजार का नोट है, लेकिन वहां भी बहुत लंबी लाइन है।

वही सेक्टर-27 के हर्षवर्धन मेहता ने बताया कि उनके सेक्टर में भी कोई एटीएम नहीं चल रहा है। एटीएम तलाशते हुए वह सेक्टर-17 पहुंचे थे, लेकिन यहां भी एक एटीएम में कैश है और उस पर भी इतनी लंबी लाइन है।
विज्ञापन


वहीं एटीएम में कैश न होने से सबसे ज्यादा दिक्कत छात्रों को हो रही है। पीयू स्टूडेंट हरमनजीत सिंह ने बताया कि उनके एकाउंट में दो हजार रुपये से कम है। इसलिए वह पैसे ही निकाल नहीं पा रहे हैं। जिस भी एटीएम में जाओ, वहां सिर्फ 2 हजार का नोट ही निकल रहा है।

लोगों का कहना है कि दो हजार का नोट जल्दी मार्केट में कोई दुकानदार लेने को तैयार नहीं होता। अगर दुकानदार आपका जानकार है तो उधार कर लेगा नहीं तो बिना सामान लिए ही लौटना पड़ता है। लोगों ने मांग की है कि बैंक शहर मोबाइल कैश वैन ज्यादा से ज्यादा शहर में उतारे व इनमें छोटे नोटों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें