एफबीआई डायरेक्टर से दो माह पहले ही मिले थे एनआईए चीफ
एनआईए के निदेशक दिनकर गुप्ता ने दो महीने पहले ही एफबीआई डायरेक्टर क्रिस्टोफर ए रे से मुलाकात की थी। इसमें एनआईए चीफ ने एफबीआई डायरेक्टर से सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले को लेकर चर्चा की थी। इस दौरान कई इनपुट भी साझा किए गए थे, जिस पर एनआईए ने पूरी सर्च के बाद मंगलवार को यह एक्शन लिया है।
आतंकियों, गैंगस्टरों और तस्करों से जुड़े हो सकते हैं तार
सूत्रों के अनुसार एनआईए ने कई और लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए पांच मार्च को दिल्ली बुलाया है। आतंकी-गैंगस्टर और ड्रग्स तस्कर गठजोड़ को लेकर एनआईए को कई इनपुट मिले हैं। एनआईए को यह इनपुट मिला है कि पकड़े गए आरोपी ड्रग्स तस्करी और विदेशी फंडिंग यानी हवाला कारोबार भी चला रहे थे।