फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA Raid in Punjab: जालंधर में पूर्व सरपंच के घर समेत दो जगह दबिश, मोगा और मुक्तसर में तड़के पहुंची टीम

Tue, 01 Aug 2023 01:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मलोट के निकट पड़ते गांव सरावां बोदला में सुबह साढ़े छह बजे एनआईए की टीम ने एक किसान के घर पर दबिश दी। एनआईए की तीन सदस्यीय टीम ने ढाई घंटे तक किसान से पूछताछ की। वहीं गांव डल्लेवाल के लवशिंद्र सिंह के घर पर भी एनआईए ने दबिश दी। लवशिंद्र सिंह सिख स्टूडेंट फेडरेशन से सम्बंधित है। 
विज्ञापन
मलोट में पहुंची एनआईए की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कई स्थानों पर मंगलवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दबिश दी। जालंधर में दो जगहों पर एनआईए ने रेड की। किशनगढ़ के पास स्थित गांव दौलतपुर में पूर्व सरपंच के घर एनआईए की टीम पहुंची। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nuh Violence: गृह मंत्री विज बोले- मोनू मानेसर की भूमिका नहीं; हर साल यात्रा निकलती है, पहले कभी ऐसा नहीं हुआ

बताया जा रहा है कि एनआईए ने रात 3 बजे अकाली दल के एक पूर्व सरपंच के घर दबिश दी। मलकीत सिंह दौलतपुर अकाली दल का नेता है। इस दौरान इलाके को सील कर दिया गया। किसी को न घर से बाहर आने दिया जा रहा है और न ही अंदर जाने दिया जा रहा है। वहीं गांव डल्लेवाल के लवशिंद्र सिंह के घर पर भी एनआईए ने दबिश दी। लवशिंद्र सिंह सिख स्टूडेंट फेडरेशन से सम्बंधित है। एनआईए ने एक संदिग्ध फोन कॉल को लेकर छापेमारी की।

विज्ञापन

मोगा में पहुंची टीम 
मोगा के निहाल सिंह वाला के गांव धूरकोट रणसीह कलां में भी एनआईए की रेड हुई है। जानकारी के मुताबिक टीम सुबह करीब पांच धूरकोट रणसीह कलां के रहने वाले जसविंदर सिंह और उसके भाई सतनाम सिंह के घर पहुंची। जानकारी के अनुसार, ये परिवार खालिस्तान समर्थक है, जिस वजह से एनआईए ने दबिश दी। सुबह 9 बजे  तक पूछताछ करने के बाद टीम वहां से चली गई।

मलोट के गांव सरावां बोदला में किसान के घर दबिश 
मलोट के निकट पड़ते गांव सरावां बोदला में सुबह साढ़े छह बजे एनआईए की टीम ने एक किसान के घर पर दबिश दी। एनआइए की तीन सदस्यीय टीम ने ढाई घंटे तक किसान से पूछताछ की। जाते समय किसान का मोबाइल फोन साथ ले गए। किसान को सात अगस्त को दिल्ली में एनआईए के कार्यालय में पेश होने का नोटिस दिया गया है। 

किसान सतनाम सिंह पुत्र हरबंस पाल ने बताया कि उनके घर पर सुबह करीब साढ़े छह बजे एनआईए की टीम पहुंची। उन्होंने करीब ढाई घंटे तक उनसे पूछताछ की और घर में जांच की। सतनाम सिंह ने बताया कि वह खेती करता है। उसका भाई करीब 12 साल से इंग्लैंड में गया हुआ है। भाई के साथ फोन पर इंग्लैंड में बातचीत होती रहती है। टीम उसका मोबाइल जब्त करके साथ ले गई है और सात अगस्त को दिल्ली कार्यालय में पहुंचने का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

होशियारपुर में पूर्व अध्यापक के घर पहुंची टीम 
होशियारपुर के हरियाना में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे एनआईए की टीम ने एक रिटायर्ड अध्यापक नरिंदर सिंह के घर पर पहुंच कर करीब दो घंटे पूछताछ की। टीम ने पूर्व अध्यापक व उसके बेटे सर्वजोत सिंह साबी से पूछताछ की। वह बैसाखी पर पाकिस्तान गए थे। उन्हें 3 अगस्त को दिल्ली स्थित एनआईए मुख्यालय पर पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें