गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के साथ-साथ 12 अन्य लोगों के खिलाफ बब्बर खालसा इंटरनेशनल और कई अन्य खालिस्तानी समर्थक आतंकवादी संगठनों से संबंध मामले में आरोप पत्र दायर किया है। एनआईए आतंकी-गैंगस्टर सांठगांठ के मामलों की जांच कर रही है।
लॉरेंस बिश्नोई 2015 से हिरासत में है। वह कनाडा स्थित गोल्डी बराड़ के साथ विभिन्न राज्यों में अपने आतंक-अपराध सिंडिकेट का संचालन कर रहा है। गोल्डी बराड़ फरीदकोट में नवंबर 2022 में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप कुमार की हत्या का आरोपी है।
लॉरेंस बिश्नोई मोहाली में पंजाब स्टेट इंटेलिजेंस मुख्यालय पर आरपीजी हमले के मामले में हत्यारों को उपलब्ध कराने के लिए भी जिम्मेदार है। इसे पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के निर्देश पर अंजाम दिया गया था।