फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: कमान मिलते ही सिद्धू ने नेहरू के साथ पिता की तस्वीर को किया शेयर, आलाकमान को कहा शुक्रिया

Mon, 19 Jul 2021 02:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कांग्रेस नेतृत्व ने रविवार देर रात नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। नवजोत के साथ नेतृत्व ने कैप्टन को खुश रखने और जातीय समीकरण का संतुलन बैठाने के लिए उनके चार समर्थकों संगत सिंह गिलजियन, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। 
 
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार रात पार्टी आलाकमान द्वारा प्रधानगी सौंपे जाने के बाद सोमवार सुबह नवजोत सिद्धू ने ट्वीट के जरिये अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। इसमें सिद्धू ने उन पर विश्वास जताने के लिए गांधी परिवार का धन्यवाद किया, लेकिन खास बात यह रही कि ट्वीट में कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम तक नहीं लिया। उन्होंने कहा कि वह एक कांग्रेसी कार्यकर्ता के रूप में पंजाब मॉडल और हाईकमान के 18 सूत्रीय एजेंडे पर काम करेंगे।
विज्ञापन


सिद्धू ने सोमवार सुबह देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के साथ अपने पिता की एक फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि उनके पिता भी एक कांग्रेसी थे। सिद्धू ने लिखा कि समृद्धि, विशेषाधिकार और स्वतंत्रता को केवल कुछ के बीच नहीं, बल्कि सभी के साथ साझा करने वाले उनके पिता शाही घराने को छोड़कर आजादी की लड़ाई में शामिल हुए थे। देशभक्ति के लिए उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। बाद में किंग्स एमनेस्टी से राहत मिलने के बाद वह डीसीसी के प्रेसिडेंट, विधायक, एमएलसी और फिर एडवोकेट जनरल बने।
 


सिद्धू ने अगले ट्वीट में लिखा कि आज उसी सपने को पूरा करने के लिए और पंजाब कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जो विश्वास व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सौंपी है, उसके लिए वह गांधी परिवार का धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन




 सिद्धू ने एक और ट्वीट में कहा कि ‘जीतेगा पंजाब’ के मिशन को पूरा करने के लिए वह पंजाब में कांग्रेस परिवार के हर सदस्य के साथ मिलकर काम करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें