फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनते ही फार्म में आईं पूर्व मेयर पूनम शर्मा

Wed, 01 Jun 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
महिला कांग्रेस अध्यक्ष, पूनम शर्मा, - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही पूर्व मेयर पूनम शर्मा फार्म में आ गई हैं। पहले ही दिन उन्होंने बार-बार फोन कर महिला को  तंग करने के आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले करवा दिया। पुलिस ने आरोपी जगतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सेक्टर-34 स्थित एक बैंक में सुरक्षाकर्मी है।
विज्ञापन


महिला के अनुसार जगतार सिंह उसको  मोबाइल पर बार- बार फोन करके तंग करता था। वह कहता था कि उससे प्यार करता है और मिलना चाहता है। मंगलवार सुबह से उसने महिला को कई बार फोन किया। इसके बाद महिला ने अपने पति को फोन कर जानकारी दी । पति की सलाह पर महिला ने पूर्व मेयर पूनम शर्मा को फोन कर मदद मांगी।

इसके बाद पूर्व मेयर ने महिला को सलाह दी कि वह आरोपी को मिलने के लिए बुला ले। आरोपी ने महिला को पीजीआई के समाने पीयू के गेट पर मिलने के लिए बुलाया। यहां पर आरोपी महिला को मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले जाने लगा तो पूनम शर्मा ने अपनी तीन महिला समर्थकों के साथ उसको दबोच लिया। महिलाओं ने आरोपी के भागने के प्रयास को विफल कर दिया। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया लिया।
विज्ञापन


ऐसे लिया था मोबाइल नंबर
आरोपी सुरक्षाकर्मी ने महिला का फोन नंबर पिछले दिनों उस समय लिया था जब महिला बैंक में खाता खुलवाने के लिए गई थी उस समय महिला ने सुरक्षाकर्मी से फार्म भरवाया था जिसमे मोबाइल नंबर भी लिखा था ऐसे में आरोपी को महिला का मोबाइल नंबर पता लग गया।

सट्टे बाजों के खिलाफ खोला था मोर्चा
पिछले साल मेयर रहते हुए पूनम शर्मा ने सट्टेबाजों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुलिस की भी पोल खोली थी। पुलिस के आने  से पहले ही सट्टेबाजों को दबोच लिया था। इसके बाद थाना और चौकी प्रभारी भी निलंबित कर दिये गए थे। 

पूनम शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंडीगढ़ ने बताया ‌क‌ि शहर की महिलाओं को अब डरने की जरूरत नहीं है। कोई भी पीड़ित महिला मदद केलिए उनसे कभी भी संपर्क कर सकती है। महिलाओं पर होने वाले जुल्म के खिलाफ वह हमेशा खड़ी रहेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें