फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मिलेगी यूटी सचिवालय को नई बिल्डिंग

Sat, 15 Feb 2014 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-9 में बनने वाली यूटी सचिवालय की नई बिल्डिंग को स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी (एसएफसी) की मंजूरी मिल गई है। अब इसे केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बिल्डिंग के लिए 72 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। सीएचबी के साथ 2.72 एकड़ जमीन पर यूटी सचिवालय की नई बिल्डिंग बननी है जो कि सात मंजिला होगी।

इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। चीफ आर्किटेक्ट ने तीन माह पहले इस बिल्डिंग के प्लान को मंजूरी दे दी थी। यह बिल्डिंग एन्वायर्नमेंट फ्रेंडली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूटी सचिवालय की नई बिल्डिंग के बनने के बाद प्रशासन के सभी विभाग एक ही बिल्डिंग में आ जाएंगे।  साथ ही यहां मिनी ऑडिटोरियम भी बनेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें