फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की लापरवाही ले गई नवजात की जान

Wed, 29 Apr 2015 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में मंगलवार को एक नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।  परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल की लापरवाही के कारण बच्ची की जान गई है।
विज्ञापन


जंडूसिंघा की रहने वाली रजिया बेगम पत्नी शकील अहमद ने सोमवार को एक बच्ची को जन्म दिया था। नवजात ने मंगलवार दोपहर को दम तोड़ दिया।

रजिया बेगम ने आरोप लगाया कि अस्पताल के स्टाफ ने नवजात को कोई टीका लगाया था। टीका लगाने के बाद से नवजात की हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।

रजिया बेगम ने आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मचारी की लापरवाही के कारण ही उनकी बच्ची की मौत हुई है। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सिविल अस्पताल के एमएस संजीव बबूटा का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें