फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेस्ले ने मोगा में अब बंद की दूध की सप्लाई

Thu, 25 Jun 2015 11:45 AM IST
दविंदर पाल सिंह/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेस्ले इंडिया लिमिटेड ने मैगी नूडल्स पर पाबंदी के बाद बुधवार से शहर में दूध की सप्लाई बंद कर दी है।
विज्ञापन


कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि दूध की खपत कम होने से सप्लाई बंद की गई है। उधर, पीपीपी किसान विंग का दावा है कि कंपनी ने दूध के नमूने भरे जाने के डर से सप्लाई बंद की।

नेस्ले दूध का आधा लीटर का पैकेट 32 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि उसके मुकाबले अन्य कंपनियों का दूध 21 रुपये में बिक रहा है।

अन्य कंपनियों से महंगा होने के बावजूद नेस्ले दूध की भारी मांग थी। भारतीय जागृति मंच और पीपुल्स पार्टी आफ पंजाब किसान विंग ने दूध की सप्लाई बंद करने पर मीटिंग कर नेस्ले प्रबंधकों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन


पीपीपी किसान विंग के प्रदेश प्रधान कुलदीप सिंह ढोस ने कहा कि बिना सूचना दिए सप्लाई बंद करना गलत है। नेस्ले ने जल्द ही सप्लाई शुरू न की तो शहर के लोगों की दिक्कत को देखते हुए कंपनी के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, गांव चन्नूवाला की डेयरी फार्म के मालिक तेज सिंह ने बताया कि वह सीजन में एक हजार लीटर गाय का दूध नेस्ले को देते हैं। कंपनी उससे दूध 25 रुपये लीटर खरीदती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें