फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी जमा होने के विवाद में पड़ोसी का कत्ल

Thu, 18 Sep 2014 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रामानंदी में बुधवार रात गली के झगड़े को लेकर चल रही रंजिश में तीन लोगों ने अपने पड़ोसी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन



गांव रामानंदी के मजदूर बलविंदर सिंह पुत्र भीला सिंह का अपने पड़ोसियों से गली में पानी जमा होने को लेकर झगड़ा चल रहा था। बुधवार रात बलविंदर सिंह गली से गुजर रहा था तो काला सिंह, अमृत सिंह और पाला सिंह वासी रामानंदी ने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।



जख्मी हालत में बलविंदर सिंह को मानसा के बाद फरीदकोट अस्पताल के लिए रेफर किया गया जहां बलविंदर सिंह की मौत हो गई। कोटधरमू पुलिस ने मृतक की पत्नी रमनदीप कौर के बयान पर आरोपी काला सिंह पुत्र बोघा सिंह, अमृत सिंह पुत्र हरबंस सिंह और पाला सिंह पुत्र जग्गा सिंह वासी रामानंदी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया। थाना मुखी चन्नण सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें