फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सिद्धू बोले- कैप्टन ने पंजाब लूटा, चन्नी को भी समझाया लेकिन वे नहीं माने, AAP पर साधा निशाना

Sun, 17 Dec 2023 01:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि रंगला पंजाब कहने वालों ने कंगला पंजाब बना दिया। केजरीवाल ने झूठ बोलकर सरकार बनाई। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है।
विज्ञापन
बठिंडा में कांग्रेस की रैली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा में कांग्रेस की विशाल रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नवजोत सिंह सिद्धू ने 2024 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बठिंडा के गांव महाराज से अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने 'जीतेगा पंजाब रैली' को संबोधित किया। सिद्धू ने कहा कि पंजाब को अच्छे किरदार वाले लोगों की जरुरत है। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल ने माफी मांगकर साबित कर दिया कि उन्होंने गुनाह किया था। कैप्टन ने भी पंजाब को लूटा है। इस बीच सिद्धू ने कहा कि मैंने चन्नी से कहा था कि अगर राज अच्छा करोगे तो दोबारा कांग्रेस जीतेगी लेकिन वह भी नहीं माने।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अपना घर भरते रहे और धंधा करते रहे। सिद्धू ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि रंगला पंजाब कहने वालों ने कंगला पंजाब बना दिया। केजरीवाल ने झूठ बोलकर सरकार बनाई। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है।

उधर, कांग्रेस के पूर्व विधायक रमिंदर आवला ने कहा कि कांग्रेस को अपने बलबूते पर आगामी चुनाव लड़ना चाहिए। आप सरकार ने मौड़ रैली में लोगों को लाने की खातिर सरकारी पीआरटीसी की बसों का इस्तेमाल किया है लेकिन कोई भी बस पूरी तरह से भरी नहीं थी। आपको बता दें कि रविवार को ही मौड़ मंडी इलाके में आम आदमी पार्टी की 'विकास क्रांति' रैली है। उधर, कांग्रेस विधायक ने कहा कि वाहनों की पार्किंग की खातिर एक किसान की फसल को रौंद दिया गया है। हालांकि इस बारे में किसान ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें