फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बिजली संकट: ब्लैक आउट के आसार, सिद्धू ने फिर अपनी सरकार पर बोला हमला, कही जुर्माना लगाने की बात

Sun, 10 Oct 2021 07:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

निजी बिजली समझौतों को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भी निराश किया है। चन्नी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में सिद्धू को उम्मीद थी कि वह बिजली को लेकर बड़ा फैसला करेंगे लेकिन चन्नी ने दो किलोवाट तक के बकाया बिजली बिल माफ करने की घोषणा की थी।  बकाया नहीं भरने पर कटे एक लाख कनेक्शनों को जोड़ने का फैसला किया था।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोयले की कमी से जूझ रहे पंजाब में ब्लैक आउट के आसार पर नवजोत सिंह सिद्धू फिर अपनी ही सरकार पर हमलावर हो गए हैं। सिद्धू ने कहा है कि 30 दिनों का कोयला स्टॉक नहीं करने वाले निजी थर्मल प्लांटों पर जुर्माना लगाना चाहिए। साथ ही सिद्धू ने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि अब निजी थर्मल प्लांटों पर निर्भरता कम करते हुए मुख्यमंत्री को तेजी से सोलर बिजली खरीद के समझौते करने चाहिए।

विज्ञापन


पंजाब में बिजली के मुद्दे पर इससे पहले भी नवजोत सिंह सिद्धू मुखर रहे हैं। उन्होंने हमेशा ही भाजपा और अकाली सरकार के निजी बिजली खरीद समझौतों को रद्द करने की वकालत की। कैप्टन जब मुख्यमंत्री थे तब सिद्धू ने समझौतों को रद्द नहीं करने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था। 

यह भी पढ़ें- सादे अंदाज में शादी: मोहाली में हुआ पंजाब सीएम के बेटे का विवाह, खुद गाड़ी चला कार्यक्रम में पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी
विज्ञापन


अब कैप्टन नहीं हैं तो नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सिद्धू के सवालों से घिरते नजर आ रहे हैं। इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था आम लोगों को जो बिजली तीन से पांच रुपये यूनिट मिलनी चाहिए थी, उसके लिए वह 11 रुपये प्रति यूनिट चुका रहे हैं। इन दिनों पंजाब में थर्मल प्लांटों में कोयले संकट उत्पन्न हो गया है। इसका सीधा असर बिजली उत्पादन पर पड़ रहा है। 
विज्ञापन





बिजली संकट के बीच रविवार को फिर सिद्धू सरकार पर हमलावर हो गए। उन्होंने ट्वीट कर निजी बिजली खरीद समझौतों पर कहा है कि सरकार को इन समझौतों की निगरानी और निपटने की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने लिखा है कि नियमों की अवहेलना करने वाले थर्मल प्लांटों के खिलाफ सरकार को जुर्माने की कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने सरकार को सोलर बिजली खरीदने पर भी जोर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें