फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों की बरात: विधायकों को न्योता देने पहुंचे नवीन जयहिंद हिरासत में, गूंगे विपक्ष को बनाया भाती

Wed, 28 Dec 2022 05:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बेरोजगारों की बारात कार्यक्रम को लेकर छपवाए गए कार्ड में विपक्ष को गूंगा बताते हुए भाती बनाया गया है। वहीं लंच में सरकार के झूठे आश्वासन परोसे जाएंगे। कार्ड में लिखा है कि सरकार को जलील करने के लिए जरूर पहुंचे।
विज्ञापन
नवीन जयहिंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री, सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों को बेरोजगारों की बरात का न्योता देने पहुंचे आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। विधानसभा चौक से पहले ही जयहिंद को काबू कर लिया गया था। नवीन जयहिंद ने कहा कि 14 जनवरी को मकर सक्रांति के दिन वह रोहतक में बेरोजगारों की बारात निकालेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने युवा ही नहीं अन्य वर्गों से भी इस कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। मानसरोवर पार्क में दोपहर 12 बजे सभी एकत्रित होंगे। मुख्यमंत्री व सभी विधायकों इसी कार्यक्रम का न्योता देने वह शांतिपूर्वक ढंग से चंडीगढ़ पहुंचे थे। वह अकेले ही पहुंचे लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।  

छपवाए कार्ड, गूंगा विपक्ष बनाया भाती
बेरोजगारों की बारात कार्यक्रम को लेकर छपवाए गए कार्ड में विपक्ष को गूंगा बताते हुए भाती बनाया गया है। वहीं लंच में सरकार के झूठे आश्वासन परोसे जाएंगे। कार्ड में लिखा है कि सरकार को जलील करने के लिए जरूर पहुंचे। जयहिंद की मुख्य मांगों में 20 लाख बेरोजगारों को रोजगार देना, सीईटी क्वालिफाई को साक्षात्कार के लिए बुलाना, भर्ती कैलेंडर जारी करना, एचटेट आजीवन करना, हरियाणा की नौकरियों में पहला हक हरियाणवी को देना व पांच लाख खाली पदों को भरना और खेल कोटा व ईबीपीजी बहाल करना शामिल है। इसके अलावा, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करना और बुजुर्गों की पेंशन बहाल करना भी प्रमुख मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें